रतलाम,26 फरवरी(खबरबाबा.काम)। 1 मार्च से अपने दुपहिया और चारपहिया वाहनों को लेकर शहर की सड़को पर घुमें तो यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही वाहन का बीमा और अन्य कागज भी दुरुस्त रखे, नहीं तो आपकों परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में 1 मार्च से नियम विरुध्द वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा। यदि आप दुपहिया और चारपहिया वाहन चला रहे है और उसका थर्ड पार्टी बिमा नहीं है तो उस पर भी कार्रवाई होगी।
प्रदेश के सभी जिलो के एसपी को ट्रेफिक को लेकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है। 1 मार्च से रतलाम में भी यातायात पुलिस के साथ ही सभी थाना क्षैत्रों में अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालको के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए गए है। इसक अलावा बिना हेलमेट धारण किये दो पहिया वाहन चालाने वाले, बिना थर्ड पार्टी बीमा वाले वाहनो के विरूद्ध विशेष चैकिंग अभियान चलाने, यातायात रेड सिग्नल का उल्लंघन करने वाले (रेड लाईट जम्पिंग) वाहन चालकों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाने के भा निर्देश दिए गए है।
Trending
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
