रतलाम,18 मार्च(खबरबाबा.काम)। जिले में गुंडे और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस विशेष अभियान शुरु करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए न केवल गिरफ्तारी और कार्रवाई की जाएगी बल्कि अवैध धंधों, अवैध निर्माण, गुमटी आदि पर भी प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई की जाएगी ,ताकि लंबे समय तक उनपर काबू पाया जा सके। महिलाओं में बदमाशों का डर कम हो इसके लिए भी कई तरह के प्रयास किए जाएंगे।
अभियान के बारे में जानकारी देते हुए एएसपी प्रदीप शर्मा ने रविवार को कंट्रोल रूम पर पत्रकारों से चर्चा में बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियोकांफ्रेसिंग में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गुंडा तत्वों पर पुलिस नकेल कसे। इसके लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रतलाम शहर में पोनोग्राफिक सीडी बेचने वाली दो दुकानों पर कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि इस तरह की सामग्री बेचने और बनाने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्री शर्मा ने बताया कि इसके साथ ही अगले सप्ताह से गुंडा तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिले में विभिन्न थानों, चौकियों और आम नागरिकों की मदद से क्षेत्र में रहने वाले या परेशान करने वाले बदमाशों, उनके रिकार्ड, साथियों के नाम, अपराध की प्रवृत्ति आदि का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। इसके अलावा जिला प्रशासन के साथ मिलकर असामाजिक तत्वों या इन्हें बढ़ावा देने वालों के अवैध धंधों की भी लिस्ट बनाई जा रही है। अवैध निर्माण, अतिक्रमण आदि भी हटाए जाएंगे ताकी क्षेत्र से इनकी दहशत और आर्थिक स्त्रोत भी घटाए जा सकें।
Trending
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
