रतलाम।पूर्व विधायक पारस सकलेचा अंततः आज फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए । दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया,प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव,राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा और रतलाम संसदीय क्षेत्र के सांसद कांतिलाल भूरिया की उपस्तिथि में श्री सकलेचा ने कांग्रेस की सदस्यता ली ।
उल्लेखनीय है कि 2003 का चुनाव भाजपा के पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी से चुनाव हारने के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा के समर्थक बन गए थे । 2008 में निर्दलीय रूप से चुनाव जीतने के बाद उन्होंने भाजपा में जाने का काफी प्रयास किया लेकिन स्थानीय विरोध के चलते उनकी कोशिशें नाकाम हो गई । 2013 में वे फिर से निर्दलीय रूप में चुनाव लड़े लेकिन वे जमानत भी नही बचा सके ।अब 2018 चुनावी साल है , और अपनी इस महत्वकांक्षा के चलते उन्होंने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है । व्यापम घोटाले में मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार के खिलाफ लगातार हमलों के बाद कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें पार्टी में शामिल कर रतलाम से विधानसभा का टिकिट देने का वादा किया है । इसीलिए यह तय समझा जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार सकलेचा ही होंगे । लेकिन स्थानीय कांग्रेस संगठन में श्री सकलेचा की उम्मीदवारी को लेकर एक राय नही है । कुछ कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता अभी से सकलेचा की संभावित उम्मीदवारी को लेकर विरोध कर रहे है ।

Trending
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
