रतलाम,3 मार्च(खबरबाबा.काम)। शहर में शुक्रवार को धुलेंडी का पर्व पांरपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। शहर सहित जिला रंगों से सराबोर रहा। इधर धुलेंडी के पर्व पर कानुन-व्यवस्था के लिए ड्यूटी सम्पन्न करने के बाद शनिवार को पुलिस विभाग ने होली मनाई। पुलिस लाइन में आयोजित होली उत्सव में एसपी अमित सिंह, प्रभारी कलेक्टर सोमश मिश्रा सहित जिले में पदस्थ अन्य आईपीएस अधिकारी भी जमकर होली की मस्ती में फिल्मी गानों की धुन पर नाचते-गाते नजर आए।
शुक्रवार को धुलेंडी पर सुरक्षा के इंतजाम में व्यस्त रही पुलिस ने शनिवार को मस्ती के साथ होली का पर्व मनाया गया। पुलिस लाईन में एसपी अमितसिंह, प्रभारी कलेक्टर सोमेश मिश्रा, एडीएम कैलाश बुंदैला,एएसपी डां. राजेश सहाय, प्रदीप शर्मा, ,जावरा सीएसपी(आईपीएस)आशुतोष बागरी , ट्रेनी आईपीएस अमित तोलानी, सीएसपी विवेकसिंह चौहान सहित जिले में पदस्थ राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने जमकर होली खेली। सभी अधिकारी कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल के बंगले पर भी पहुंचे और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।इसके बाद पुलिस लाइन में होली का उत्सव शुरु हुआ। यहां एसपी अमित सिंह, प्रभारी कलेक्टर सोमेश मिश्रा, एएसपी राजेश सहाय, प्रदीप शर्मा, अमित तौलानी, आशुतोष बागरी आदी पुलिस कर्मचारियों के साथ फिल्मी गानों की धुन पर झुमकर नाचे।


Trending
- रतलाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय, 02 एसडीओपी ऑफिस, पुलिस लाइन एवं 05 थानों को मिला ISO प्रमाण पत्र
- रतलाम: चेन स्नेचिंग के प्रयास की वारदात का 24 घंटे में खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त
- रतलाम-मंदसौर फोरलेन पर धौंसवास के पास भीषण हादसा, कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो की मौत
- एमपी बजट: लाड़ली बहनों और किसानों पर धनवर्षा, बिना नए टैक्स के ‘रोजगार’ और ‘सिंहस्थ’ पर जोर, जानिए MP बजट में किसके लिए क्या?
- रतलाम: शहर की गंगासागर कॉलोनी में पैदल घुम रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों द्वारा चेन स्नैचिंग का प्रयास, एक संदिग्ध को पकड़ा
- एसपी कार्यालय में आएं 56 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
- रतलाम: दोस्त के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे दो स्कूली छात्र डैम में डूबे, अंधेरे के कारण रेस्क्यू रूका,मंगलवार सुबह फिर चलेगा सर्च ऑपरेशन
- रतलाम: बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे वाहन पर सख़्त कार्रवाई… आदेश उल्लंघन पर बोलेरो पिकअप व डीजे साउंड सिस्टम जब्त
