रतलाम,22अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जिले के जावरा-ढोढर के समीप रविवार को एक कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी को कुछ लोगों ने जावरा अस्पताल भिजवाया। बाद में घायलों को रतलाम के जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार इस हादसे में थांदला के तलावली निवासी सवाई सिंह की मौत हुई है, जबकि गाड़ी में इनके साथ बैठे राजेंद्रसिंह राठौर 48, इंद्रपालसिंह 45, उमाकुंवर 46, नीमच के रावतखेड़ा निवासी शैलेंद्र कुंवर 49 व अमृत कुंवर 42 घायल हुए है। घटना सुबह करीब 11:30 बजे के लगभग होना बताई जा रही है। इस समय गाड़ी में सवार सभी लोग नीमच में परिवार में आयोजित शादी समारोह से जावरा बटालियन में आयोजित मन्नत के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रहे थे। इस बीच सड़क पर अचानक से एक साइकिल वाला आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे उतर पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद मौके से गुजर रहे लोग कार में सवार लोगों की मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने घायलों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाने में उनकी मदद की। घटना की जानकारी जावरा में परिवार से जुड़े अन्य सदस्यों को मिली तो वे भी कार्यक्रम छोड़कर अस्पताल पहुंच गए।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
