रतलाम20अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जिले की कालूखेड़ा पुलिस ने दो मुंह के सांप को पकड़कर उसकी तस्करी करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक और आरोपी की पुलिस को तलाश है।
एएसपी डॉ राजेश सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि बरखेड़ी जडवासा फंटा से पुलिस ने दो मुंह के सांप की तस्करी के लिए सौदा करते हुए राजू उर्फ बाबूलाल 24 वर्ष निवासी आकतवासा थाना पिपलोदा एवं विजयदास 25 वर्ष निवासी खरवालिया थाना नारायणगढ़ मंदसौर को गिरफ्तार किया है। मौके से अनिल पाटीदार निवासी लसुडावन अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया ।पूछताछ में जानकारी मिली कि बाबूलाल ने जंगल से दो मुंह का सांप पकड़ा था और विजय दास एवं अनिल से तस्करी कर बेचने के लिए सौदा चल रहा था। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। दो मुंह के सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखो मे है।
इनकी रही भूमिका
आरोपियों को पकड़ने और सापं बरामद करने में कालूखेड़ा थाना प्रभारी आर एस भाबोर,एसआई एन.एस.ओहरिया, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र यादव, आरक्षक राजेश पटेल, अंतर सिंह महेंद्र सिंह ,राकेश पाटीदार की भूमिका रही।
Trending
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
