रतलाम, 27 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। रतलाम के प्रतिभावान कलाकार हरीश शर्मा द्वारा निर्मित फिल्म मालवा मराठा को सेंसर बोर्ड से हीर झँडी मिल गई है। अब 1 मई को फिल्म का आफीशियल ट्रेल रिलीज किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इस फि़ल्म को रतलाम के ही निर्माता निर्देशक एवं राइटर हरीश शर्मा ने बनाया है। ज्यादातर कलाकार भी स्थानीय है। मालवा क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में इस फिल्म का फिल्मांकन किया गया है जो बहुत ही खूबसूरत बन पड़ा है। शहर की प्रतिभा हरीश शर्मा ने इससे पहले कई छोटी-छोटी शार्ट फिल्में बनाई है । फिल्म के म्यूजिक और स्टोरी पर सभी कलाकारों ने काफी मेहनत की है। अभी तक फिल्म के बारे में जो बाते पता चली है, उससे कहा जा रहा है कि इतनी भव्य फिल्म रतलाम जैसे छोटे शहर में बनाना आश्चयईजनक है। इस फिल्म को देखने के बाद बॉलीवुड के कई समीक्षक ने भी आश्चर्य व्यक्त किया है। मालवा मराठा एक फिल्म नहीं फिल्मकार हरीश शर्मा का जुनून है जो जल्द पर्दे पर उतरने वाला है। देश के सभी बड़े शहरों दिल्ली मुंबई लखनऊ पटना आदि में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है । इस फिल्म की सफलता रतलाम के कलाकारों के लिए फ्लिम जगत में नए द्वारा खोल सकता है।

Trending
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
