रतलाम,11अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जिले के जावरा शहर के इकबालगंज मोहल्ले में स्थित अगरबत्ती के प्लांट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद जावरा सहित अन्य स्थानो से दमकल मौके पर पहुंची और कई घंटो के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग के धूएं से सांस लेने में दिक्कत के कारण करीब 3-4 लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार आग अल सुबह लगना बताई जा रही है। सूचना मिलते ही नगर पालिका जावरा की दमकल मौके पर पहुंची। जब एक दमकल से आग पर असर नहीं हुआ तो ताल, आलोट, ढोढऱ, पिपलौदा आदि से दमकल को बुलाया गया। दोपहर में आग पर पुरी तरह काबू पाया जा सका। आग की सूचना मिलने पर जावरा विधायक डां. राजेन्द्र पांडे, एसडीएम वीरसिंह चौहान, सीएसपी आशुतोष बागरी भी मौके पर पहुंच गए थे। विधायक डा. पाडेय ने राहत कार्य का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार आग के धूएं से कुछ लोग प्रभावित हुए हैं। इनको जावरा के अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग से हुए नुकसान का भी आंकलन किया जा रहा है।


Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
