रतलाम,11 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बुधवार को जिले के नामली में शासकीय स्कूलों व स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने साफ-सफाई को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने बाद में रतलाम कृषि उपज मंडी का भी निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने निरीक्षण के दौरान स्कूलों में बच्चो की संख्या कम पाई , वही स्कूल में गंदगी भी देखने को मिली, सफाई व्यवस्था के लिए कलेक्टर ने स्कूल प्राचार्य को निर्देशित किया, साथ ही बच्चों की उपस्थिति को लेकर भी निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान भी सफाई व्यवस्था में कुछ कमी पाई हालांकि अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर संतुष्ट नजर आई। स्वास्थ्य कैन्द्र में भी व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कलेक्टर ने आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि रतलाम में पद्भार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर लगातार शासकीय विभागों और जिले का दौरा कर व्यवस्थाओं को परख रही है औ र खामियों को सुधारने के निर्देश भी दे रही है। नामली के बाद कलेक्टर श्रीमती चौहान रतलाम कृषि उपज मंडी पहुंची और निरीक्षण किया। यहां कलेक्टर ने पानी की व्यवस्था सहित अन्य निर्देश दिए।
Trending
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम: ट्रक से पानी के छींटे पड़ने पर बाइक सवारों ने कर दी ट्रक ड्राइवर की हत्या….महू-नीमच हाईवे पर मामूली बात ने लिया गंभीर रूप, 8 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
- रतलाम में दो घटनाएं: ठेला विवाद में चाकूबाजी,तीन आरोपी गिरफ्तार….नाला सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
