रतलाम,12 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। रतलाम शहर में नमकीन क्लस्टर के लिए करीब 22 करोड़ 75 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। यह कलस्टर केन्द्र सरकार की एमएसई-सीडीपी योजना के अंतर्गत बनाया जा रहा है।
रतलाम में नमकीन क्लस्टर के लिए 18.15 हेक्टेयर भूमि चयनित की गई है। यह जमीन औद्योगिक क्षेत्र रतलाम एवं झाबुआ राजमार्ग पर रतलाम शहर से 3 किलोमीटर दूर स्थित है। नमकीन क्लस्टर में बुनियादी सुविधा में उपलब्ध कराने के लिए 15 करोड़ 41 लाख रुपये के कार्य पहले चरण में करवाये जा रहे हैं। इस औद्योगिक क्षेत्र में 87 हजार 629 वर्गमीटर के 124 भू-खण्ड हैं। इनमें से 28 भू-खण्ड के आवंटन आदेश जारी किए जा चुके हैं। नमकीन क्लस्टर के लिए औद्योगिक क्षेत्र में सीमेन्ट-कांक्रीट सड़क, स्ट्रीट लाईट, जल प्रदाय योजना और वाटर ड्रेनेज लाइन के कार्य तेजी से पूर्ण कराये जा रहे हैं। रतलाम का नमकीन देश भर में प्रसिद्ध है। इस योजना में शहर की नमकीन निर्माण इकाईयों को व्यवस्थित रूप से बसाया जा रहा है।
Trending
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
