रतलाम,3मई(खबरबाबा.काम)। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ मिशन (एनआरएचएम)के संचालक एस. विश्वनाथन टीम के साथ गुरुवार को रतलाम पंहुचे जहां उन्होंने शहर में संचालित हो रहे नवीन एमसीएच भवन (मातृ एवं शिशु उपचार केन्द्र) का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां कई खामियां मिली, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
एनआरएचएम के एमडी एस.विश्वनाथ गुरुवार सुबह टीम के साथ रतलाम पंहुचे। उन्होंने एमसीएच केंद्र पहुंचकर वहां का निरीक्षण किया। इस दौरान एमसीएच भवन में पर्याप्त बेड पर नहीं होने पर नाराजगी जताई और वहीं मौजूद सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर से पर्याप्त बिस्तर एमसीएच में लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अस्पताल में सफाई व्यवस्था को लेकर भी उन्होने निर्देश दिए। श्री विश्वनाथ ने इस बात को लेकर भी सवाल किया कि एमसीएच की मूल भावना माता और नवजात बच्चों को एक स्थान पर रखकर उपचार देना है, जबकि अभी तक एसएनसीयू (शिशु गहन चिकित्सा ईकाई ) यहां शिफ्ट नहीं की गई है। ऐसे में गर्भवती माताएं एमसीएच में भर्ती हो रही है, जबकि नवजात बच्चों को बीमारी होने पर जिला अस्पताल परिसर स्थित एसएनसीयू में भर्ती किया जाता है। इन्हें दूध पिलाने, देखरेख के लिए हर बार परिजनों को बीमार स्थिति में भी माता या बच्चों को एक दूसरे के पास ले जाना पड़ रहा है जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। श्री विश्वनाथ ने तत्काल एसएनसीयू भी एमसीएच भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। इस पर डॉ चंदेलकर ने उन्हें बताया कि फिलहाल एमसीएच भवन में सेंट्रलाईज ऑक्सीजन सिस्टम सहित कुछ अन्य काम बाकी हैं जिनके कारण बच्चों को यहां भर्ती नहीं कर पा रहे हैं। बहुत जल्द ही शिफ्ट करने के लिए तमाम तकनीकी परेशानियों को खत्म करके भर्ती करने का काम शुरु किया जाएगा। सैन्ट्रल आक्सीजन सिस्टम नहीं लगने पर भी श्री विश्वनाथन ने नाराजगी जताई, उन्हे बताया गया कि इसके लिए डेढ माह पूर्व ही टेंडर हो चुके है और 15 दिन में यह कार्य होना था, लेकिन अभी तक काम ही शुरु नहीं हो पाया है। एमडी श्री विश्वनाथन ने यहां मरीजों से भी चर्चा कर उनकी परेशानिया जानी। इस दौरान साथ मौजूद टीम ने भी कई तकनीकी पहलुओं पर चिकित्सकों और स्टाफ से जानकारी लेकर नोट किया। मीडिया से चर्चा के दौरान श्री विश्वनाथ ने कहा कि अक्टूबर तक एमसीएच भवन को सर्व सुविधा युक्त कर लिया जाएगा। फिलहाल कुछ खामियां मिली थी जिन्हें दूर करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Trending
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
