रतलाम, 27 मई(खबरबाबा.काम)। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई, पानी की किल्लत, बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर कांग्रेस 28 मई को सोमवार को शहर में धरना प्रदर्शन करते हुए हाहाकार रैली निकालेगी।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता सुजित उपाध्याय द्वारा जारी बयान में बताया गया कि जिला एवं शहर कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही रैली प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष रामनिवास रावत, विधायक जीतू पटवारी, सहप्रदेश प्रभारी संजय कपूर तथा युवा नेता डॉ. विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में निकाली जाएगी। जिला अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ और शहर अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि स्टेडियम मार्केट से सुबह 10 बजे से धरना दिया जाएगा। एक घंटे धरना देने के बाद 11 बजे रैली निकाली जाएगी जो प्रमुख मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
तैयारियों के लिए हुई बैठक-
रैली की तैयारियों को लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यालय पर बैठक का आयोजन हुआ। इसमें अलग-अलग कार्यो के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही रैली के बाद दोपहर 2 बजे आंबेडकर भवन में मंदसौर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा को लेकर भी बैठक होगी। बैठक में पारस सकलेचा, यास्मीन शेरानी, राजीव रावत, विजय चौहान, सुजीत उपाध्याय, अनिल झालानी, बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाया, शब्बीर खान, चंद्रकांत पुरोहित आदि मौजूद थे।
Trending
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
