रतलाम 27मई (खबरबाबा. काम) । मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शनिवार को सायं लगभग 7 बजे रतलाम ज़िले के सुदूर आदिवासी अंचल बाजना पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आदिवासी भाई बहनों से आत्मीय संवाद का समापन करते हुए आदिवासी कल्याण के लिए अनेक घोषणाए की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आदिवासियों के लिए एकल खिड़की चालू करेंगे, महिला समूहों को उचित मूल्य दुकान, वनाधिकार कानून पालन जारी रहेगा। आवेदन आएंगे तो परीक्षण कर पट्टे देंगे। आदिवासी क्षेत्रों में छोटे-छोटे तालाबों का निर्माण सर्वे कर कराया जाएगा। जहां जनता नहीं चाहेगी बांध नहीं बनेंगे। उच्च शिक्षा की फीस सरकार भरेगी। आदिवासी क्षेत्रों में जड़ी-बूटी पर आधारित उद्योग लगाएंगे । लाडला कान्हा योजना भी बनाएंगे, रोड बनवाएंगे। नियत दुकान के अलावा शराब बिकने पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रधानमंत्री योजना में गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना का पूरा लाभ दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पलायन समस्या के निराकरण का सार्थक प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन में रामदेवरा को शामिल करेंगे। वन लगाने एवं उस पर आदिवासी के अधिकार, आदिवासी संस्कृति का विकास किया जाएगा। आदिवासियों के लिए आईएएस,आईपीएस की कोचिंग की व्यवस्था सरकार करेगी। जैविक प्रमाणीकरण की अच्छी व्यवस्था होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना से 13 बिंदुओं की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए केंद्र आए चर्चा करेंगे। पानी को स्वच्छ किया जाएगा। इस साल के अंत तक हर घर में बिजली पहुंचाने के प्रयास करेंगे। आदिवासी वित्त विकास निगम पुनर्जीवित करेंगे।

Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
