Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

March 15, 2026

रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त

March 15, 2026

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
  • रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Sunday, March 15
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

रतलाम शहर के कुपोषित बच्चे होंगे कुपोषण से मुक्त, चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन ने बच्चों को लिया गोद

By SamagraMay 12, 2018 Uncategorized No Comments3 Mins Read

 
रतलाम, 12 मई(खबरबाबा.काम)। रतलाम शहर के सभी कुपोषित बच्चो को कुपोषण से मुक्त किया जाएगा। रतलाम के चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन ने शहर के ऐसे बच्चो को गोद ले लिया है। इन बच्चों के लिए फाउण्डेशन स्वास्थ्यवर्धक आहार उपलब्ध कराएगा। साथ ही वालेंटियर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त रूप से बच्चों की स्वस्थ होने तक निगरानी करेंगे।
यह जानकारी आज रतलाम में संपन्न स्नेह सरोकार अभियान के तहत सम्पन्न एक कार्यशाला में दी गई। कार्यशाला में आज योजना आयोग उपाध्यक्ष विधायक चेतन्य काश्यप, कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, मनोहर पोरवाल, निर्मल कटारिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस सुश्री सुषमा भदौरिया, विभाग के पर्यवेक्षकगण एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाए उपस्थित थी।
बताया गया कि कुपोषण मुक्त रतलाम का लक्ष्य रखते हुए शहर के कुपोषित बच्चों को आगामी 15 अगस्त तक कुपोषण से मुक्त रखने का लक्ष्य तय किया गया है। इसमें श्रेष्ठ कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित भी किया जाएगा। फाउण्डेशन प्रत्येक 5 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर एक वालेंटियर, काउन्सिलिंग तथा निगरानी के लिए नियुक्त कर रहा है। बच्चों के लिए आवश्यक सुविधा खर्च फाउण्डेशन वहन करेगा। महिला बाल विकास विभाग द्वारा शहर के 348 अतिकुपोषित बच्चे तथा 2323 मध्यम स्तर के कुपोषित बच्चे चिन्हांकित किए गए हैं। ये सभी बच्चे कुपोषण से मुक्त किए जाएंगे। इन बच्चों के लिए प्रोटीन, कैलोरी से युक्त बिस्किट, सेरेलक पावडर, मुंगफली की चिक्की, चना इत्यादि पोषणाहार उपलब्ध कराया जाएगा। निर्धारित समय पर इनको आहार मिलेगा, इस कार्य की योजनाबद्ध तरीके से निगरानी की जाएगी।
कुपोषण से मुक्त कराना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी:काश्यप
इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक श्री काश्यप ने कहा कि बच्चों को कुपोषण से मुक्त करके स्वस्थ जीवन उपलब्ध कराना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। इस दायित्व का निर्वहण सरकार के साथ मिलकर सबको करना चाहिए। विकास के साथ-साथ कल्याणकारी राज्य की अवधारणा इस बात पर निर्भर करती है कि हम अपने सामाजिक कर्तव्यों की पूर्ति किस हद तक कर पाते हैं। इस दिशा में राज्य शासन द्वारा अभिनव प्रयास किए गए हैं। इसके साथ ही समाज के सम्पन्न व्यक्तियों तथा सामाजिक संगठनों को भी अवश्य आगे आना चाहिए। श्री काश्यप ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की भारत के भविष्य के निर्माण में महत्ती भूमिका है, इनके प्रयासों से जो बच्चे स्वस्थ होंगे, वे देश के निर्माण में अहम भूमिका अदा कर सकेंगे।
कलेक्टर ने दिलाई शपथ
कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने कहा कि काश्यप फाउण्डेशन की पहल सराहनीय है। निश्चित रूप से हम इस दिशा में आगे जा रहे हैं। कुपोषण से मुक्त होने वाले बच्चों का भविष्य बेहतर होगा, ये बच्चे देश-प्रदेश के लिए सार्थक भूमिका का निर्वाह कर सकेंगे। उनके परिवार भी खुशहाल होंगे। इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा कुपोषण से मुक्त करने के प्रयासों में सहभागी बनने हेतु सबको संकल्प दिलवाया गया। प्रारंभ में स्वागत उदबोधन जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुषमा भदौरिया ने दिया। संचालन एहतेशाम अंसारी ने किया।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.