रतलाम,1 जून(खबरबाबा.काम)। शुक्रवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने महापौर श्रीमती सुनिता यार्दे और निगम आयुक्त एस.के.सिंह के साथ रतलाम के शास्त्री नगर क्षेत्र में राज्य शासन की दीनदयाल रसोई योजना के तहत स्थापित रसोई केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां लगभग ढाई सौ से तीन सौ गरीब व्यक्ति प्रतिदिन 5 रुपये में भरपेट भोजन प्राप्त करते हैं। इनमें 70-80 व्यक्ति ऐसे हैं जो प्रतिदिन यहीं आकर खाना खाते हैं। कलेक्टर और निगम आयुक्त ने भी यहां भोजन किया।
विगत अप्रैल 2017 में दीनदयाल रसोई की रतलाम में स्थापना की गई थी। केन्द्र के संचालन का दायित्व शहर की सांई सेवा समिति को सौपा गया है। समिति इसके सुचारू संचालन का जिम्मा बखूबी निभा रही है। समिति के मनोहर पोरवाल ने बताया कि दीनदयाल रसोई केन्द्र पर शुरूआत से लेकर अब तक 90 हजार से ज्यादा गरीब व्यक्ति भोजन ले चुके हैं। केन्द्र पर प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भोजन उपलब्ध रहता है।
कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने भी भोजन किया
शुक्रवार 1 जून को दीनदयाल रसोई केन्द्र के निरीक्षण के लिए महापौर डॉ. सुनीता यार्दे एवं कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान पहुंची। कलेक्टर ने भी यहां दोपहर का भोजन किया, खाने की गुणवत्ता की सराहनी की उनके साथ निगमायुक्त एस.के. सिंह तथा सांई सेवा समिति के मनोहर पोरवाल ने भी भोजन किया।
रोटी मशीन क्रय की जाएगी
निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने कलेक्टर कक्ष में एक बैठक आयोजित कर दीनदयाल रसोई केन्द्र के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। कलेक्टर ने निगमायुक्त को निर्देश दिए कि रसोई केन्द्र के लिए निगम के अधोसंरचना मद से रोटी बनाने की मशीन खरीद कर उपलब्ध करवाए। भोजन बनाने के लिए रसोई गैस सिलेण्डरों की व्यवस्था के निर्देश जिला खाद्य अधिकारी विवेक सक्सेना को दिए। केन्द्र के संचालन पर होने वाले खर्च की पूर्ति के लिए जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अमरसिंह मोरे को निर्देशित किया कि बड़ी फैक्ट्रियों के सीएसआर मद से राशि मुहैया करवाई जाए। बैठक में महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, सांई सेवा समिति के मनोहर पोरवाल, सहायक कलेक्टर राहुल धोटे भी उपस्थित थे।
————–
Trending
- रतलाम: किराएदार, बंगाली कारीगरों,होटल, धर्मशाला, लाज में रुकने वाले यात्री एवं कर्मचारियों की जानकारी निर्धारित प्रोफार्मा में संबंधित पुलिस थाने में देना अनिवार्य…कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राजेश बाथम द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
- खुले में कचरा डालने वाले 2 व्यक्तियों पर हुआ जुर्माना
- अभा ग्राहक पंचायत ने किया रतलाम प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत, संचालित प्रकल्पों के लिए मीडिया से सहयोग का आह्वान किया
- रतलाम:जिले में सतर्कता-एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर चलाया चेकिंग अभियान
- रतलाम: पुलिस की कार्रवाई-फर्जी तरीके से सिम बेचने पर एक आरोपी गिरफ्तार,बिना आईडी प्रूफ के दूसरे के नाम पर एक्टिवेट सिम दी, सादी वर्दी में ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस
- रतलाम पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चलाया गया चेकिंग अभियान… होटल, लाज, धर्मशाला में रुके संदिग्धों की चेकिंग की गई, किराएदारों की भी चेकिंग शुरू
- रतलाम: बीमा कंपनी को इलाज की राशि ब्याज सहित देने का आदेश
- पाकिस्तान पर आसमान के बाद समंदर से बरपा कहर! INS विक्रांत ने कराची बंदरगाह को किया तबाह