रतलाम ,27जून(खबरबाबा.काम)। पहले सिवरेज के नाम पर और अब बजट पारित ना होने की आड़ में नगर के विकास की जुड़ी ढेरो फाईलें स्वीकृति के अभाव में नगर निगम में धुल खा रही है तो दुसरी ओर आम जनता निगम की इस हठधर्मिता के चलते पुरी तरह बर्बाद हो चुकी सड़कों में व्याप्त बड़े-बड़े गड्डो में गिरकर घायल होने को मजबूर है ।
उक्त आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षद एवं जनकार्य समिति के पूर्व प्रभारी अरूण राव ने कहा कि भाजपा के जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान सहित पार्टी के वरिष्ठजनों से मिलकर इस गंभीर विषय को संज्ञान में लाया जाएगा ।
श्री राव ने कहा कि पिछळे साढ़े तीन वर्षो से सम्मानित पार्षदों द्वारा बनाए गए अपने-अपने क्षैत्रों की सड़कों के निर्माण से सम्बंधित प्राक्कलन निगम द्वारा सिवरेज के नाम पर रोके गए थे । अब जबकि शहर के लगभग 20-25 प्रतिशत हिस्से में सिवरेज कार्य पूरा होने पर उन सड़कों के निर्माण के लिए पार्षदों द्वारा बनाए गए प्राकल्लन अब बजट पारित ना होने के नाम पर निगम द्वारा रोक दिए गए है ।
भाजपा पार्षद ने कहा कि कस्तुरबा नगर स्थित नगर निगम की पानी की टंकी परिसर के चारो और की सड़क तो पुरी तरह गड्ढे में तब्दिल हो चुकी है, उक्त सड़क के निर्माण के लिए मेरे द्वारा ३ साल पहले बनवाया गया, प्राकल्लन निविदा प्रक्रिया से होते हुए सम्बंधित ठेकेदार को कार्यादेश प्रदान किए जाने एवं भूमिपूजन तक सम्पन्न हो चुका था किन्तु सिवरेज के बहाने उक्त सड़क निर्माण से सम्बंधित ठेकेदार को सड़क निर्माण करने से रोक दिया गया, सिवरेज लाईन उक्त सड़क पर बिछाई जाने के बाद ठेकेदार ने जी.एस.टी. के बहाने पूर्व कार्यादेश पर कार्य करने से इंकार करने पर मेरे द्वारा नया प्राकल्लन बनवाकर निगमायुक्त तक भिजवाया तो निगमायुक्त ने बजट पारित ना होने का हवाला देकर सड़क निर्माण से सम्बंधित फाईल को रोक रखा है ।
श्री राव ने कहा कि यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि निगम में व्याप्त लापरवाही का खामियाजा नगर की जनता बर्बाद सड़कों पर गिरने और घायल होकर भुगतने को मजबूर है । भाजपा पार्षद ने कहा कि निगम के जिम्मेदार तुरंत नहीं जागे तो जनाक्रोश कभी भी फुट सकता है ।
Trending
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
