रतलाम, 27जून(खबरबाबा.काम)। रतलाम में मानसून ने दस्तक दे दी है ।बीती रात जिले के अधिकांश स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। रतलाम शहर में रात भर में डेढ़ इंच के लगभग बारिश दर्ज की गई ।बारिश के बाद किसानों ने बोवनी के लिए खेतों की ओर रुख कर लिया है।
भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 8:00 बजे तक रतलाम में 40 मिलीमीटर के लगभग बारिश दर्ज की गई याने रात भर में डेढ़ इंच के लगभग बारिश हुई। रतलाम शहर में 1 जून से लेकर अभी तक की बारिश की बात करें तो सवा तीन इंच के लगभग बारिश हो चुकी है ,पिछले वर्ष इस समय तक 86.4 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
जिले में और कहां कितनी बारिश हुई
इसके अलावा आलोट में रात भर में करीब 1 इंच बारिश हुई। आलोट विकासखंड में अभी तक पौने तीन इंच के लगभग बारिश दर्ज की जा चुकी है । जावरा में बीती रात 20 मिलीमीटर बारिश हुई ,जावरा में अभी तक कुल पौने चार इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है।
बारिश के मामले में ताल सबसे पिछड़ा हुआ है। बीती रात भी ताल मे नहीं के बराबर बारिश हुई। अभी तक की कुल बारिश की बात की जाए तो ताल में मात्र 1 इंच के लगभग बारिश दर्ज की गई है । पिपलोदा विकासखंड में पौने दो इंच के लगभग बारिश रात भर में हुई है ।बारिश के मामले में पिपलोदा जिले में सबसे आगे है। यहां अभी तक 6 इच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। बाजना विकासखंड में बीती रात मात्र 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई ,हालांकि अभी तक बाजना में 4 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है ।बीती रात बारिश के मामले में रावटी भी सुखा रहा, यहां अभी तक कुल 4 इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई है ।सैलाना में बीती रात पौने 2 इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई है। हलाकि सैलाना मैं 1 जून से अभी तक कुल 4 इंच बारिश ही हुई है। पूरे जिले की औसत बारिश की बात करें तो बीती रात 1 इंच की लगभग बारिश हुई है ।जिले में अभी तक पौने चार इंच के लगभग औसत बारिश दर्ज की गई है।

Trending
- रतलाम: श्री गुरुतेग बहादुर स्कूल में हुआ फेयरवेल समारोह,सफलता के लिए मेहनत जरूरी-गुरनाम सिंह डंग
- रतलाम: नशामुक्ति का संदेश लेकर कल दौड़ेगा रतलाम, ‘यूथ फॉर रतलाम’ आयोजित करेगा नेशन फर्स्ट रन मैराथन
- रतलाम: महापौर प्रहलाद पटेल ने धोलावाड़ व मोरवानी फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण
- रतलाम: आईपीएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले, उज्जैन रेंज एडीजीपी उमेश जोगा को परिवहन आयुक्त बनाया… राकेश गुप्ता होंगे उज्जैन रेंज के नए एडीजीपी
- रतलाम: फोरलेन पर खड़े ट्रक से टकराई ई-स्कूटी, 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत,हेलमेट निकलकर दूर जा गिरा, कोहरे और लापरवाही ने छीनी जिंदगी
- अब नहीं लगाने होंगे तहसील के चक्कर, सैलाना में हर बुधवार मिलेगा त्वरित समाधान.. नागरिकों को राजस्व एवं तहसील संबंधी सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु “सुलभ सुशासन दिवस” प्रत्येक बुधवार होगा आयोजित
- रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात
- उज्जैन रेंज एडीजीपी उमेश जोगा के निर्देशन में बड़ी सफलता-आधी रात को 80 पुलिसकर्मियों की टीम ने राजस्थान के झालावाड़ में दी दबिश..एमडी ड्रग्स फैक्ट्री और अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश,5 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार
