रतलाम, 11जून(खबरबाबा.काम)। भाजपा के संपर्क फार समर्थन अभियान के तहत पूर्व मंत्री एवं वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी लगातार समाज के सभी वर्गों से चर्चा कर उनके सुझाव ले रहे हैं ,इसी के तहत श्री कोठारी में शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से भी मुलाकात कर चर्चा की ।इस दौरान उपस्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट ने करदाताओं एवं व्यापारियों की समस्याओं को साझा करते हुए सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया।
वित्त आयोग अध्यक्ष कोठारी से चर्चा करते हुए शहर के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने कहा कि पूर्व भाजपा ने अपने घोषणापत्र में प्रोफेशनल टैक्स खत्म करने का वादा था, जो नही किया गया। उपस्थित सीए ने कहा की खत्म करने के बजाय छोटे व्यवसायियो पर जो टैक्स पहले नही था ,अब उसे सभी पंजीकृत व्यापारी पर लागू कर दिया गया । चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने यह भी कहा कि करदाताओ एवम व्यापारिक वर्ग पर आयकर और जीएसटी के तहत लादे गए पेनॉल्टी प्रावधानों से आक्रोश है।
यह भी बताया कि नये आयकर फॉर्म में देरी से नोटिफाई होने के बावजूद भी अंतिम तिथि में बदलाव नही किया गया । जिससे गंभीर समस्या हो रही है। चर्चा में व्यापारिक व औधोगिक हितों की लगातार अनदेखी से अनिश्चितता का माहौल की बात भी उपस्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट ने रखी।
श्री कोठारी ने विश्वास दिलाया कि सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को पार्टी और शासन के सम्मुख रखेंगे ।
उपस्थित सभी सीए ने कहा कि सीए राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की और विकास की धुरी है और सदैव अपने क्लाइंट्स को प्रोत्साहित करते है । जीएसटी को लागू करने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया ।
चर्चा के दौरान सीए गोपाल अग्रवाल, पवन श्रीमाल, दीपक चोपड़ा अर्पित शर्मा ,अमित वछानी, नवीन पोखरना, अनूप कोठारी ,प्रमोद नाहर ,रजनीश जैन ,अंकित बरमेचा, मंगलेश पाटीदार ,टी एच खामोशी, कृति मूंदड़ा, शालिनी सोनी, मोहित श्रीमाल, संदीप मूणत, गौरव लुनावत ,अभिषेक रांका , आशीष गांधी , आदि उपस्थित रहे।

Trending
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
