रतलाम, 29जून(खबरबाबा.काम)। शुक्रवार सुबह पुलिस एवं निगम प्रशासन का अमला उस समय हरकत में आ गया जब झाली तालाब की सीढ़ियों पर किसी व्यक्ति के जूते पड़े दिखाई दिए। इसके बाद झाली तालाब में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह किसी ने झाली तालाब की सीढ़ियों पर एक व्यक्ति के जूते देखें ,इसके बाद नगर निगम एवं पुलिस को सूचना दी गई ।सूचना मिलने पर निगम की फायर ब्रिगेड, स्वास्थ विभाग का अमला एवं स्टेशन रोड थाने से पुलिस मौके पर पहुंची ।तालाब में किसी के होने की आशंका में होम गार्ड के गोताखोरों को भी मौके पर बुलाया गया ।तालाब पर तलाशी अभियान जारी है ।अभी तक मौके से तालाब मे किसी के भी होने की पुष्टि नहीं हुई है।
इधर स्टेशन रोड थाने पर पदस्थ एसआई श्री खपेड के अनुसार जूते मिलने पर आशंका में तालाब में तलाशी की जा रही है अभी तक तालाब में कुछ होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।श्री खपेड के अनुसार एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना भी प्राप्त हुई है। स्टेशन रोड पुलिस के अनुसार गुमशुदगी कायम की जा रही है।




Trending
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
