Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में

March 14, 2026

रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति

March 13, 2026

इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा

March 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
  • रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
  • इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
  • रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
  • सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
  • भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
  • प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Saturday, March 14
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

बजट सम्मेलन को लेकर भाजपा में खींचतान! सम्मेलन बुलाए जाने की मांग को लेकर एकजुट हुए भाजपा पार्षद, सोमवार को निगम अध्यक्ष के कक्ष में नहीं मिलने पर खाली कुर्सी के सामने निज सचिव को सौंपा मांग पत्र।

By SamagraJune 25, 2018 Uncategorized No Comments4 Mins Read
रतलाम, 25जून(खबरबाबा.काम)। नगर निगम के बजट सम्मेलन को लेकर भाजपा की आंतरिक खींचतान अब खुलकर उजागर हो रही है। सोमवार को भाजपा के करीब डेढ दर्जन पार्षद  25 से अधिक पार्षदों के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र को लेकर निगम अध्यक्ष से मिलने पहुंचे, लेकिन निगम अध्यक्ष के निगम कक्ष में मौजुद नहीं होने पर पार्षदो ने उनकी खाली कुर्सी के समीप निज सचिव को मांग पत्र सौंपा।
                           जानकारी के अनुसार वर्ष 2018-19 के बजट को लेकर होने वाला निगम का साधारण सम्मेलन अभी तक नहीं हो पाया है, जबकि हर बार बजट सम्मेलन 31 मार्च के पहले ही कर लिया जाता है। राजनीतिक गलियारों में जो चर्चाएं चल रही है, उसके अनुसार इस वर्ष अभी तक बजट सम्मेलन नहीं होने का कारण अत्याधुनिक मुक्तिधाम निर्माण को लेकर भाजपा की अंदरुनी खींचतान है। बजट सम्मेलन नहीं होने को लेकर कांग्रेस पूर्व में संभागायुक्त  को पत्र सौंप चुकी है। अब भाजपा पार्षदो में भी नाराजगी बढती जा रही है। पार्षदों का कहना है कि बजट सम्मेलन नहीं होने का असर विकास और जनहितैषी कार्यो पर पड़ रहा है, ऐसे में जल्द से जल्द बजट सम्मेलन बुलाया जाना चाहिए। सोमवार को बजट सम्मेलन बुलाने की मांग को लेकर भाजपा के पार्षद और एल्डरमेन निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल के कक्ष में उन्हे मांग पत्र देने पहुंचे। बताया जाता है कि इस मांग पत्र में भाजपा के 25 पार्षदों के साथ ही दो निर्दलिय पार्षदों के भी हस्ताक्षर है। भाजपा के दो पार्षदों ने इस मांग पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए है।
निज सचिव को सौंपा मांग पत्र
नेता पक्ष प्रेम उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा के पार्षद, एल्डरमेन और पार्षद प्रतिनिधि सोमवार दोपहर को निगम अध्यक्ष के कक्ष में पहुंचे, लेकिन निगम अध्यक्ष कक्ष में मौजुद नही थे। जिस पर भाजपा पार्षदों ने निगम अध्यक्ष की खाली कुर्सी के समक्ष उनके निज सचिव को बजट सम्मेलन बुलाने की मांग को लेकर मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र सौंपे जाने के अवसर पर नेता पक्ष प्रेम उपाध्याय, भगतसिंह भदौरिया, पार्षद पप्पू पुरोहित, सूरज जाट, अरुण राव, अशोक यादव, रेखा जौहरी, सोना शर्मा, रणजीतसिंह राठौर, प्रहलाद पटेल आदि मौजुद थे।
आपसी खींचतान में उलझा बजट
बजट सम्मेलन अटकने को लेकर चर्चा है कि प्रस्तावित अत्याधुनिक मुक्तिधाम को लेकर भाजपा का एक पक्ष बिरियाखेड़ी क्षेत्र में आवंटित जमीन पर निर्माण चाहता  है तो दूसरा पक्ष त्रिवेणी मुक्तिधाम को अत्याधुनिक बनाने की बात कह रहा है। इस मामले में प्रमुख जनप्रतिनिधियों की  चुप्पी भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनीं हुई है।
बस कुछ माह बचे है
चुनावी वर्ष होने के कारण वैसे भी इस वर्ष अब विकास कार्यो को लेकर काफी कम समय बचा है। कुछ माह बाद आचार संहिता लगते ही न सम्मेलन आहूत हो सकेगा, नाहीं विकास कार्यो को लेकर कोई निर्णय हो पाएगा। निगम की वर्तमान परिषद के  अब तक के साढेे तीन वर्ष के कार्यकाल में महज चार बार ही सम्मेलन आहुत हुआ है। ऐसे में बजट सम्मेलन के बाद इस वर्ष एक और सम्मेलन होने को लेकर सशंय है।
इनका कहना है
बजट सम्मेलन नहीं होने का असर विकास कार्यो पर पड़ रहा है। भाजपा पार्षद बजट सम्मेलन बुलाने का मांग पत्र सौंपने निगम अध्यक्ष के कक्ष में गए थे, उनके नहीं होने पर निज सचिव को मांग पत्र सौंपा गया। बजट सम्मेलन की जल्द से जल्द तारिख तय होना चाहिए।
-पप्पू पुरोहित, भाजपा पार्षद
बजट सम्मेलन बुलाने और नामांतरण को लेकर आमजन को हो रही परेशानी को लेकर निगम अध्यक्ष के नाम मांग पत्र सौंपा गया है। निगम अध्यक्ष उपलब्ध नहीं हो पाए, जिस कारण उनके निज सचिव को मांग पत्र सौंपा गया है। मांग पत्र में 25 भाजपा पार्षद और दो निर्दलिय पार्षदों के हस्ताक्षर है।
-प्रेम उपाध्याय, नेता पक्ष
मुझसे मांग पत्र सौंपने के लिए पहले से समय नहीं लिया गया था, नाहीं मुझे इसकी जानकारी थी। मैं एक  कार्यक्रम में था। जहां तक बजट सम्मेलन की बात है तो पार्षदों की मांग जायज है। जल्द ही बजट सम्मेलन की तारिख तय कर दी जाएगी।
-अशोक पोरवाल , निगम अध्यक्ष रतलाम
Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.