रतलाम 8 जून (खबरबाबा. काम) । रतलाम में आगामी 10 जून को विशाल किसान सम्मेलन होने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत जिले के 20हजार 584 किसानों को 33 करोड 74 लाख31 हजार रुपए राशि उनके द्वारा विगत 15 मार्च से 26 मई की अवधि के दौरान बेचे गए गेहूं पर प्रोत्साहन राशि के रुप में मिलेगी। इस उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सम्मेलन की तैयारियों का जायजा कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा पुलिस अधीक्षक श्री अमितसिंह ने स्थल पर पहुंचकर लिया। कार्यक्रम स्थानीय बरबड रोड स्थित विधायक सभागृह पर होगा।
इस दौरान अपर कलेक्टर डा. कैलाश बुन्देला,निगम आयुक्त एस. के. सिंह, एसडीएम अनिल भाना, सीएसपी विवेकसिंह चौहान,उपसंचालक कृषि ज्ञानसिंह मोहनिया आदि मौजूद थे।
इस कार्यक्रम में लगभग 5 हजार किसानों के सम्मिलित होंगे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, वाहनों के आवागमन इत्यादि के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में किसानों को उन्नत कृषि तकनिकों, आधुनिक खेती तथा आधुनिक उपकरणों की जानकारी दी जाएगी। विभागों द्वारा प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।
Trending
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
- रतलाम में दो घटनाएं: ठेला विवाद में चाकूबाजी,तीन आरोपी गिरफ्तार….नाला सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
