रतलाम, 14जून(खबरबाबा.काम)। गुरुवार सुबह शास्त्री नगर क्षेत्र में साईं मंदिर वाली रोड पर रहने वाले लोगों में उस समय हड़कंप मच गया जब निगम के अधिकारी और अमला जेसीबी लेकर घरों के बाहर मौजूद अतिक्रमण हटाने पहुंच गए। रहवासियों ने कार्यवाही का विरोध भी किया, लेकिन निगम अमले ने जेसीबी से घरों के बाहर अतिक्रमण कर बनाई गई बाउंड्री वाल एवं अन्य निर्माण तोड़ दिए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अतिक्रमण की शिकायत के बाद निगम का अमला लोक निर्माण विभाग प्रभारी जीके जायसवाल के नेतृत्व में शास्त्री नगर क्षेत्र में पहुंचा। अमले के पहुंचते ही जब लोगों को मकानों के बाहर के निर्माण तोड़ने की जानकारी मिली तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान निगम अधिकारियों एवं रहवासियों में बहस भी हुई, लेकिन निगम अमले ने कार्रवाई करते हुए निर्माण तोड़ना शुरू कर दिए ।वर्तमान में भी निगम की कार्रवाई मौके पर जारी है ।




Trending
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
- रतलाम में दो घटनाएं: ठेला विवाद में चाकूबाजी,तीन आरोपी गिरफ्तार….नाला सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
