रतलाम,11जून(खबरबाबा.काम) । भारतीय जनता पार्टी के संपर्क फ़ॉर समर्थन अभियान के तहत प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री एवं राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष हिम्मत कोठारी ने रविवार को शहर के पत्रकारों से मुलाकात कर उन्हें केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी देते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना है । सरकार अपनी जिम्मेदारियां निभाती है लेकिन इन जिम्मेदारियों के निभाने में यदि कोई कमी रह जाती है तो मीडिया ही उसे सामने लाकर उस कमी को पूरा कराने में अपनी भूमिका अदा कर सकता है।
श्री कोठारी ने मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में जो जाति वाद का जहर इस देश मे घोला जा रहा है वह इस देश की एकता और अखंडता के लिए बहुत घातक है और ऐसी स्थिति में मीडिया को अपनी महती भूमिका निभाना पड़ेगी ,ताकि जात-पात के आधार पर देश के नागरिकों में वैमनस्य पैदा न हो । श्री कोठारी ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान सरकार के काम काज को लेकर सुझाव भी मांगे । पत्रकारों ने स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों में तालमेल का अभाव, नगर निगम में पार्षदों के बीच टकराव तथा आम जनता से जुड़ी समस्याओं के प्रति प्रशासन के प्रयासों में कमी और भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा की और व्यवस्था में सुधार के कई सुझाव दिए । पत्रकारों ने एक महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं एवं कार्यो का पूरा लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक जिले में एक निगरानी कमेटी बनाई जाकर जनप्रतिनिधियो और प्रशासन के कार्यो पर पैनी निगाह रखी जा सकती है जिससे सरकार के कार्यों का आंकलन भी हो सकेगा और भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लग सकेगा ।
Trending
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
