रतलाम,8जून(खबरबाबा.काम)। शहर के हाट रोड क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक पुराने भवन का छज्जा अचानक से गिर गया। अचानक हुए इस हादसे के दौरान नीचे किसी के नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।
दरअसल जिस भवन का छज्जा गिरा है, उसके नीचे मार्केट बना हुआ है। एेसे में यहां पर दुकानें होने से दिनभर कई लोगों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन हादसे के समय यहां किसी के नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है ।पुलिस के अनुसार घटना देर शाम की है। शाम के समय यहां पर अचानक से मार्केट की पहली मंजिल की छत पर बना छज्जा अचानक से गिर गया। छज्जा नीचे दुकानों के आगे धूप से बचने के लिए लगाए गए शेड पर गिरने से जोरदार आवाज हुई, जिसके चलते आस-पास के लोगों के साथ यहां वाहनों से गुजर रहे लोग भी सहम गए। छज्जा गिरने के बाद लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और यहां उन्होंने देखा तो कोई नजर नहीं आया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। सूचना पर हाट की चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
Trending
- रतलाम: आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में रतलाम केंद्र से परीक्षा देने वाले 12 अभ्यर्थियों पर भोपाल में एफआईआर,आईए थानें भेजी केस डायरी…असामान्य गति से हल किए प्रश्न
- रतलाम: शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार… 09 मोटरसाइकिल जब्त
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
