रतलाम, 20जुलाई(खबरबाबा.काम)। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अगस्त के प्रथम सप्ताह में एक बार फिर रतलाम आ सकते हैं ।मुख्यमंत्री अपने इस दौरे में रतलाम के मेडिकल कॉलेज के साथ ही नए कलेक्टर भवन का भी लोकार्पण कर सकते हैं।
उच्च प्रशासकीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम शिवराज सिंह चौहान का दौरा अगस्त के प्रथम सप्ताह में फाइनल हो सकता है । सीएम के दौरे को लेकर प्रशासकीय स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है ।सूत्र बताते हैं कि अगस्त में रतलाम के मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। इसके पूर्व मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण होना है, जिसके लिए सीएम के दौरे की रूपरेखा बनाई जा रही है। सीएम के इस दौरे के अवसर महू रोड पर बने नए कलेक्टर भवन का भी लोकार्पण कराया जा सकता है।
प्रशासकीय सूत्रों के अनुसार नए कलेक्ट्रेट भवन के लोकार्पण के बाद कलेक्टर एवं अन्य कार्यालय नए भवन में शिफ्ट किए जा सकते हैं ।संभावना है कि सितंबर माह तक नए भवन में कलेक्टर कार्यालय शिफ्ट हो सकता है। वर्तमान में नए कलेक्टर भवन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। फर्नीचर और बाउंड्री वॉल का कार्य शेष है।
Trending
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
