रतलाम,1जुलाई(खबरबाबा.काम)।मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की उज्जैन जिले से शुरू हो रही जनदर्शन यात्रा को लेकर जिले में भी प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी है। सीएम की यात्रा 14 जुलाई से उज्जैन संभाग में शुरू होगी जो कि धार जिले के बदनावर के रास्ते होते हुए रतलाम जिले में संभवत: 16 जुलाई को प्रवेश करेगी। संभावना है कि रतलाम में सीएम रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन 17 जुलाई को रतलाम जिले से आगे के लिए रवाना होंगे।रविवार को कलेक्टर और एसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ सीएम की यात्रा के संभावित मार्ग को देखा।
उज्जैन के बाद संभवत: रतलाम जिले में प्रवेश करने वाली यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन भी अब अर्लट हो गया है। यात्रा किस मार्ग से निकाली जाना है, उसके लिए इनके द्वारा रूट चार्ट भी तैयार किया गया है और यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किस तरह के पुख्ता इंतजाम रहेंगे, इस पर भी मंथन शुरू हो चुका है। सीएम की यात्रा के पहले यात्रा मार्ग का ट्रायल कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान और पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने किया। इस दौरान ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ,एडीएम डा. कैलाश बुंदैला,एएसपी डा. राजेश सहाय, प्रदीप शर्मा सहित पुलिस-प्रशासन सहित अन्य विभागों के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। यात्रा के बाद सीएम के रात्रि विश्राम को लेकर भी पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव के पूर्व सीएम जिले में दो दिन तक रहेंगे। इस दौरान एक रात को यहां पर विश्राम भी करेंगे। उसके बाद अगले दिन गणमान्य नागरिकों से चर्चा के बाद सीएम रतलाम से होकर आगे की यात्रा के लिए रवाना होंगे।
संगठन स्तर पर भी तैयारियां
सीएम की यात्रा को लेकर संगठन स्तर पर भी तैयारियां की जा रही है।राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री रामलाल द्वारा दो दिन पूर्व ली गई बैठक में भी यात्रा को लेकर निर्देश दिए गए थे।विधायकों और संगठन ने भी यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारी शुरु कर दी है।
शहर के प्रमुख मार्गो पर होगा रोड शो
सीएम की यात्रा जिले में 16 जुलाई को सिमलावदा से प्रवेश करेगी, सातरुंडा, बिरमावल, मुंदड़ी,तितरी एवं अन्य गांवो से होते हुए शहर में यात्रा रविदासचौक से प्रवेश करेगी।शहर में घांसबाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक सहित अन्य मार्गो पर सीएम रोड शो कर सकते है।


Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त

