रतलाम, 23जुलाई(खबरबाबा.काम)। शहर के बहुचर्चित कपिल हत्याकांड में मंगलवार को फैसला संभावित है ।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है ।कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है ,वही शहर में भी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
एसपी गौरव तिवारी ने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं ।यदि किसी ने कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की कोशिश की तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा ।एसपी गौरव तिवारी ने दोनों पक्षों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कोर्ट में भी पर्याप्त बल तैनात किया है ।फैसले को देखते हुए कोर्ट में आने जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है और उसकी जांच भी की जा रही है। एएसपी डॉ राजेश सहाय ने भी कोर्ट परिसर एवं शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Trending
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
