रतलाम, 31जुलाई(खबरबाबा.काम)। 1 अगस्त बुधवार याने कल से शहर के दो प्रमुख मार्गो पर वन-वे सिस्टम लागू हो जाएगा। मंगलवार सुबह एसपी गौरव तिवारी ने इन मार्गों का निरीक्षण कर यह निर्देश दिए।
शहर के यातायात को सुचारू और व्यवस्थित करने के लिए एसपी गौरव तिवारी लगातार प्रयास कर रहे हैं ।पूर्व में जहां उन्होंने दो बत्ती क्षेत्र के ट्रैफिक सिग्नल शुरू करवा कर ई -चालान की व्यवस्था कराई, वहीं सोमवार को हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी कई तरह के निर्णय शहर के यातायात को सुधारने की दृष्टि से लिए गए।
मंगलवार सुबह एसपी गौरव तिवारी सैलाना बस स्टैंड क्षेत्र में पहुंचे ।जहां उनके साथ यातायात थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह कुशवाह भी थे ।एसपी गौरव तिवारी ने क्षेत्र का निरीक्षण कर जीपीओ रोड और गायत्री टॉकीज रोड पर सुचारू यातायात के लिए वन-वे सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देशों के अनुसार सैलाना बस स्टैंड से बाल चिकित्सालय मार्ग होते हुए लोकेन्द्र टॉकीज की ओर जाया जा सकेगा ,वहीं सैलाना बस स्टैंड की ओर आने के लिए शहर सराय से गायत्री टॉकीज वाले मार्ग का उपयोग करना होगा ।एसपी गौरव तिवारी ने सैलाना बस स्टैंड चौराहे को भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिए ।रोड के कॉर्नर को दुरुस्त करवाने के लिए कहा, ताकि वाहन आसानी से निकल सके। एसपी गौरव तिवारी ने वन-वे के लिए नगर निगम से बोर्ड लगवाने के भी निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को वन -वे के बारे में जानकारी रहे। यातायात थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि एसपी गौरव तिवारी के निर्देशानुसार 1 अगस्त से वन-वे सिस्टम लागू हो जाएगा ।

Trending
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
