रतलाम, 6जुलाई(खबरबाबा.काम)। रतलाम पुलिस ने अवैध शराब कारखाने का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। मामला बड़ावदा थाने का है ,जहां पुलिस ने अवैध नकली शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं ।मौके से पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
एएसपी डा. राजेश सहाय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर जावरा एसडीओपी और बड़ावदा थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खेड़ा में मलेनी नदी के कच्चे रास्ते पर जसवंत सिंह के खेत के पास से अवैध नकली शराब और नकली शराब बनाने के उपकरण बरामद किए ।पुलिस ने मौके से जसवंत सिंह पिता नरेंद्र सिंह 20 वर्ष और गजेंद्र सिंह पिता राजेंद्र सिंह 32 वर्ष निवासी ग्राम मंडली को गिरफ्तार किया।
यह सामान किया बरामद
एएसपी डॉ. राजेश सहाय ने बताया कि मौके से 9 आरो के पानी की केन बरामद की जिसमें 107 लीटर नकली अवैध शराब भरी हुई थी। इसके अलावा चार सफेद प्लास्टिक की केन में 120 लीटर सफेद तरल पदार्थ भरा हुआ था ,जिसमें से शराब जैसी गंध आ रही थी ।मौके से पुलिस ने एक मशीन बरामद की जो ढक्कन को सील करने के काम आती है ।10 प्लास्टिक के सफेद बोरों में प्लास्टिक के बिना ढक्कन के खाली पाव भी बरामद किए गए, जिनकी संख्या 5000 के लगभग है ।मौके से पुलिस ने दो प्लास्टिक की कलर वाली खाली बाल्टी ,एक खाली ड्रम ,एक सफेद बोरे में भरे हुए 152 क्वार्टर देशी शराब, एक प्लास्टिक थैली में पाव पर लगने वाले ढक्कन, रेपर और सील भी जप्त की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है ।एएसपी डॉ राजेश सहाय ने बताया कि आरोपियों से इस काम में शामिल अन्य व्यक्ति के बारे में पूछताछ की जा रही है।
इनकी रही भूमिका
अवैध शराब कारखाना के पर्दाफाश में बड़ावदा थाना प्रभारी SI राजेन्द्र कुमार पवार, अनुराग यादव ,एएसआई गलसिंह भावेल, प्रधान आरक्षक दशरथ पाटीदार, राजेश ,आरक्षक सांवरिया पाटीदार ,कृष्णपाल सिंह ,रवि पाटीदार ,योगेश ,प्रेम ,एलेग्जेंडर आदि का योगदान रहा।
Trending
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
- रतलाम: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 02 किलो 147 ग्राम अवैध अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल जब्त
