रतलाम, 13जुलाई(खबरबाबा.काम)।रतलाम में इसी सत्र से एमबीबीएस की कक्षाएं खुलने की आस जगी है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की टीम रतलाम मेडिकल कॉलेज का फिर से निरीक्षण करने शुक्रवार को रतलाम पहुंच गई है ।
ज्ञातव्य है कि मप्र शासन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने MBBS की दूसरे चरण की काउंसलिंग के पहले इन कॉलेजों का निरीक्षण करने के निर्देश एमसीआई को दिए हैं। इसके पहले संसाधनों की कमी के चलते एमसीआई ने मान्यता देने से मना कर दिया था।
राज्य शासन ने इस साल रतलाम सहित सात नए मेडिकल कॉलेजों में MBBS कोर्स शुरू करने के लिए आवेदन किया था। एमसीआई ने पहले दौर के निरीक्षण के बाद इन सभी कॉलेजों को मान्यता देने से मना कर दिया था। वजह, उस समय तक न तो न पुरी तरह फैकल्टी की भर्ती हो पाई थी। कॉलेजों के भवन का निर्माण कार्य भी अधूरा था। इसके बाद बाद शासन ने कमियां दूर कर कॉलेजों का दोबारा निरीक्षण के लिए आवेदन किया। इस निरीक्षण के बाद दतिया मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिल गई। बाकी छह कॉलेजों की मान्तया देने से एमसीआई ने मना कर दिया था। इसके बाद शासन ने इन कॉलेजों में फैकल्टी की भर्ती की। लाइब्रेरी व अन्य संसाधन भी बढ़ाए गए। यह सब तैयारी करने के बाद एमसीआई ने फिर निरीक्षण करने को मना कर दिया था। इसके राज्य शासन ने सुप्रीम कोर्ट में निरीक्षण के लिए याचिका लगाई थी।कोर्ट के निर्देश पर शुक्रवार को एमसीआई की 4 सदस्यी टीम रतलाम पहुंची और मेडिकल कॉलेज, एमसीएच, जिला अस्पताल का निरीक्षण करना शुरू किया ।फिलहाल एमसीआई की टीम निरीक्षण कर रही है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान भी एमसीआई टीम के निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज पहुंच गई थी। टीम ने व्यवस्थाओं में काफी सुधार की बात कहते प्रशंसा जाहिर की है।


Trending
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
