रतलाम,23अगस्त(खबरबाबा.काम)।विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही एक बार फिर किसान आंदोलन चर्चाओं में आ रहा है । रतलाम के डेलनपुर में दो साल पहले मचे उपद्रव के मुख्य आरोपियों में शामिल भागवतीलाल पाटीदार के जेल से लिखे पत्र से एक बार राजनीति गरमाने की संभावना है। भगवती ने उसके नाम पर राजनीति नहीं करने की बात कही है। भगवती का कहना है कि मेरे पर राजनीति करना गलत है। लोग मुझे डीपी धाकड़ से जोड़कर जबरन राजनीतिक बतंगढ़ बना रहे है।
भगवती ने यह पत्र धाकड़ के करीब माने जाने वाले किसान नेता राजेश पुरोहित को लिखा है। जिसमें यह भी लिखा कि हम किसान लोग है, हमारी लड़ाई किसानों की लड़ाई है। कोई भी नेता राजनीतिक लाभ के लिए मेरा नाम न ले। मुझे देश की न्याय व्यवस्था पर भरोसा है, मुझे न्याय मिलेगा और आप सब भाई लोग हो तो मुझे चिंता करने की जरूरत नहीं है। उल्लेखनीय है कि किसान आंदोलन के दौरान डेलनपुर में मचे उपद्रव के मुख्य आरोपियों में भगवतीलाल पाटीदार भी शामिल है। भगवती बीते गिरफ्तारी के बाद से आज तक जेल में है, हाईकोर्ट से भी उसकी जमानत याचिका ख़ारिज हो चुकी है।
Trending
- रतलाम: बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे वाहन पर सख़्त कार्रवाई… आदेश उल्लंघन पर बोलेरो पिकअप व डीजे साउंड सिस्टम जब्त
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
