भोपाल, 31 अगस्त (खबरबाबा. काम) ।मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शासकीय प्रक्रियाओं के सरलीकरण एवं पुर्ननिर्धारण केलिये गठित राज्य-स्तरीय समिति की बैठक भोपाल में सम्पन्न हुई।
लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित इस बैठक में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत नई सेवाओं को शामिल करने, समाधान एक दिन का विस्तार करने,नागरिकों को तत्काल सेवा उपलब्ध कराने और लोक सेवा केन्द्रों का विस्तार करने के संबंध में विचार विमर्श हुआ। विभिन्न विभागों द्वारा पृथक-पृथक पोर्टल से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की एकीकृत पोर्टल व्यवस्था स्थापित करने पर भी विचार विमर्श हुआ। नेशनल ई-गवर्नेस सर्विस डिलेवरी एसेसमेंट के संबंध में प्रस्तुतिकरण भी दिया गया।
प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री तथा लोक सेवा प्रबंधन विभाग हरिरंजन राव ने बताया किविभाग जन-सामान्य की सुविधा के लिये ‘एक्रोस द काउंटर’ के नाम से तत्काल सेवा आरंभ करने पर विचार कर रहा है। इसके अंतर्गत खसरे की नकल उपलब्ध कराने जैसी मूलभूत बीस सेवाओं के अंतर्गत जन-सामान्य को तत्काल सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। वर्तमान में 133सेवायें ऑफ लाईन है इनमें से अधिकांश को ऑन लाईन उपलब्ध कराने के लिये प्रयास जारी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की 7,परिवहन विभाग की 18, नगरीय विकास की 9तथा अन्य विभागों की सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम से सम्मिलित करने पर विचार-विमर्श हुआ। अधिनियम में अधिसूचित 73सेवाओं की समय-सीमा कम करने और”समाधान एक दिन में” सम्मिलित 35 सेवाओं का विस्तार नई सेवाओं तक करने पर चर्चा हुई। बैठक में लोक सेवा केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण,अधोसंरचना सुधार और विस्तार तथा 77 नवीन लोक सेवा केन्द्र स्थापित करने के संबंध में जानकारी दी गई।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
