ग्वालियर,25अगस्त(खबरबाबा.काम)। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ क्लर्क ध्रुव सिंह के ग्वालियर और भिंड स्थित ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की। कार्रवाई में लोकायुक्त को ग्वालियर और भिंड में प्लॉट , डुप्लेक्स, सहित अन्य कई प्रॉपर्टी के कागजात मिले हैं इसके अलावा लक्जरी कारें , सहित दो पहिया वाहन , सोने चांदी के आभूषण , 6 लाख रुपये नगदी सहित कई बैंक अकाउंट होने की जानकारी मिली है।
जानकारी के अनुसार भिंड में पदस्थ धुव सिंह की लाइफ स्टाइल देखकर कुछ लोगों ने लोकायुक्त में शिकायत की थी। शिकायत की जांच करने के बाद लोकायुक्त की 35 सदस्यीय टीम ने आज सुबह ग्वालियर और भिंड स्थित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। ग्वालियर लोकायुक्त की टीम सुबह साढ़े पांच बजे ध्रुव के आवास पर पहुंची।
टीम ने ध्रुव से दस्तावेज मांगे और जांच शुरू कर दी। लोकायुक्त अफसरों ने घर के हर कोने से कागजात बरामद किये और उनकी जांच पड़ताल की तो उसमें 1000 वर्ग फीट में बने आलीशान डुप्लेक्स के अलावा , फ्लेट , 1000 बर्ग फीट की जमीन , 1200 वर्ग फीट के डुप्लेक्स सहित अन्य कई प्रॉपर्टी के कागजात मिले। लोकायुक्त को एक लक्जरी आर्टिका कार , दो पहिया वाहन , सहित सोने चांदी के आभूषण और 6 लाख रुपये कैश मिला है। इसके अलावा कई बैंक अकाउंट और अन्य दस्तावेज मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार अबतक डेढ़ से दो करोड़ की संपत्ति मिलने की बात सामने आ रही है। दस्तावेजों की जांच पड़ताल कार्रवाई जारी है।
Trending
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
