रतलाम, 25अगस्त(खबरबाबा.काम)। औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत इसरथुनी में एसपी गौरव तिवारी की टीम द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब के बाद एसपी ने लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर उक्त बीट से संबंधित औद्योगिक क्षेत्र थाने में पदस्थ एक उपनिरीक्षक, दो एएसआई और एक प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 24 अगस्त शुक्रवार को ईसरथूनी क्षेत्र में एक किराना दुकान पर दबिश देकर पुलिस टीम ने अवैध रूप से विक्रय की जा रही 150 क्वाटर देशी शराब और 91 बोतल बीयर पकड़ी थी। मौके से पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया था ।इस मामले में एसपी गौरव तिवारी ने थाना पुलिस पर भी कार्रवाई की है ।एसपी ने निर्देशों के बाद भी थाना क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय करते पाए जाने को संबंधित बीट प्रभारियों की उदासीनता एवं लापरवाही माना है। एसपी ने इस मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाने में पदस्थ एक एसआई , दो एएसआई एवं एक प्रधान आरक्षक को कर्तव्य के प्रति बरती गई लापरवाही व उदासीनता के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पुलिस लाइन अटैच कर दिया है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
