रतलाम,24अगस्त(खबरबाबा.काम)।अपनी मांगों को निराकरण नहीं होने से परेशान पटवारी एक बार फिर हड़ताल पर जाने का मन बना रहे है। इस संबंध में उनके द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन भी किया गया और मुख्य सचिव के ज्ञापन दिया गया। एक सप्ताह के भीतर मांगों का निराकरण नहीं होने की स्थिति में अनिश्चिकालीन हड़ताल किए जाने की चेतावनी दी।
पटवारियों ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया था। सरकार से कुछ मुद्दों पर बात भी बन गई थी, लेकिन उन पर अमल नहीं हुआ है। पूर्व की उनकी मांगों के संबंध में प्रतिनिधि मंडल जून में भोपाल में सीएम व मुख्य सचिव से मिला था। उनकीं मुख्य मांग वेतनमान को छोड़कर अन्य चार मांगों को स्वीकृत की थी। वेतनमान के संबंध में अलग से कमेटी गठित कर उसकी रिपोर्ट के आधार पर निराकरण की बात कही थी। चार में से दो मांगों को त्रुटिपूर्ण निराकरण किया गया है। इसमें सीधी पदोन्नति के संबंध में एक निश्चित आयु सीमा तक पदोन्नति देने संबंधित त्रुटिपूर्ण आदेश को प्रसारित किया गया है। महिला पटवारी स्थानांतरण आदेश में भी सभी आवेदक महिला पटवारियों के आदेश न होकर सिर्फ 107 महिला साथियों का स्थानांतरण किया गया है। कई महिलाएं स्थानांतरण लाभ से वंचित रह गई है। दो मांगों में से भी एक तकनीकी पद घोषित करने व दूसरी वेब जीआईसी सॉफ्टवेयर का सरलीकरण करते हुए उचित प्रशिक्षण व संसाधन उपलब्ध कराने की मांग का भी निराकरण नहीं हुआ है, जिसके चलते प्रदेशभर के पटवारियों में निराशा है।
Trending
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी, अभिभाषक संघ व समता युवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में लगा स्वास्थ्य शिविर
