रतलाम, 22अगस्त(खबरबाबा.काम)। मंगलवार सुबह से पूरे जिले में जोरदार बारिश का दौर जारी है ।जिले में सभी स्थानों पर इंद्रदेव मैं अपनी कृपा बरसाई है। मंगलवार से बुधवार सुबह समाप्त हुए 24 घंटे में जिले में सबसे ज्यादा सैलाना क्षेत्र में पौने 7 इंच बारिश दर्ज की गई है ,वही जावरा, बाजना ,रतलाम क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हुई है।
बारिश जिले में नदी-नाले पूर आ गए हैं ।कई स्थानों पर रपट के ऊपर से पानी बह रहा है ।जिसके कारण रात में आवागमन बाधित होने की भी सूचना है।
भू-अभिलेख से मिले बारिश के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो जिले में सभी स्थानों पर पिछले 24 घंटे में अच्छी बारिश हुई है। आलोट में पिछले 24 घंटों में 3 इंच बारिश दर्ज की गई है ।यहां अभी तक कुल 23 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।जावरा में पिछले 24 घंटे में 4 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है ।जावरा में इस वर्ष अभी तक 25 इंच अधिक बारिश हो चुकी है। बुधवार सुबह समाप्त हुए 24 घंटे में ताल क्षेत्र में सवा 3 इंच बारिश दर्ज की गई है ।ताल में अभी तक 24 इंच बारिश हो चुकी है ।पिपलोदा में बुधवार सुबह तक 2 इंच बारिश दर्ज की गई है ।यहां इस वर्ष अभी तक 29 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है ।बाजना में पिछले 24 घंटे में 4 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है ।यहां अभी तक कुल 29 इंच बारिश हो चुकी है।
रतलाम में पिछले 24 घंटे में पौने तीन इंच बारिश दर्ज की गई है। रतलाम में इस वर्ष अभी तक 30 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। रावटी में पिछले 24 घंटे में पौने चार इंच बारिश दर्ज की गई है। यहां अभी तक कुल 24 इंच बारिश हुई है ।सैलाना की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में पौने 7 इंच बारिश हुई है ।सैलाना में अभी तक कुल साढे 32 इंच बारिश दर्ज की गई है ।पूरे जिले में औसत रूप से पौने चार इंच बारिश हुई है ।जिले में अभी तक कुल 27 इंच अधिक बारिश हो चुकी है।

Trending
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी, अभिभाषक संघ व समता युवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में लगा स्वास्थ्य शिविर
