रतलाम, 12अगस्त(खबरबाबा.काम)।भारतीय जनता पार्टी अर्थसंग्रह समिति की जिला बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय पर समिति के जिला प्रभारी एवं पूर्व राज्य सभा सांसद विक्रम वर्मा, सहायक मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया के आतिथ्य में जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान की अध्यक्षता में और विधायक राजेन्द्र पांडे, मथुरालाल डामर, श्रीमती संगीता चारेल, समिति के जिला प्रभारी अशोक चौटाला की उपस्थिति में सम्पन्न हुई |
बैठक को संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि यह अर्थसंग्रह का उद्देश्य सिर्फ राशी एकत्रित करना ही नहीं है बल्कि आमजन जो समय समय पर पार्टी की मदद करते है उनसे सम्पर्क करने का यह महत्वपूर्ण माध्यम है | भाजपा के पितूपुरूष श्री कुशाभाऊ ठाकरे द्वारा आजीवन सहयोग निधि की शुरूआत कर पार्टी के कार्य का संचालन कीया जाता था। आज के दौर में राजनीति में सुचिता की कमी हो गई है भारतीय जनता पार्टी द्वारा सुचिता के साथ जन सहयोग से चुनाव प्रबंधन हेतु राशी एकत्रित की जा रही है। धनसंग्रह के बिना कोई भी राजनीति दल नहीं चल सकता। भारतीय जनता
पार्टी नियम एवं सिद्धान्तो पर चलने वाली पार्टी हैं । बैठक के पश्चात् समिति द्वारा नगर में घर एवं दुकान संस्थानों पर जाकर राशि एकत्रित कि गई ।
बैठक में अर्थसंग्रह हेतु विधानसभा प्रभारियो की घोषणा की गई । रतलाम शहर मनोहर पोरवाल, रतलाम ग्रामीण दिनेश जायसवाल, जावरा चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, आलोट राजेश परमार एवं नंदन जैन, सैलाना डॉ. विजय चारेल को बनाया गया।
धनसंग्रह के अवसर पर जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, प्रदीप
उपाध्याय, शेलेन्द्र डागा, प्रदीप चौधरी, अनुज शर्मा, संतोष
पोरवाल,नंदकिशोर पंवार, मोहन वर्मा, नितिन लोढा, भुपेन्द्र सिंह राठौर, पवन सोमानी, नवीन चौधरी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
Trending
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर की कक्षा आठवीं तथा पांचवी की वार्षिक परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा
- रतलाम: RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंम कल….14 टीमों के बीच होंगे लीग मुकाबले,विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख 51 हजार का इनाम
- रतलाम पुलिस का सराहनीय अभियान:20 लाख रुपए मूल्य के 100 गुम मोबाइल ट्रेस कर मालिकों को लौटाए
- रतलाम: अफवाहों से पेट्रोल पंपों पर मचा हड़कंप, बुधवार सुबह से भी लगी लाइनें….कलेक्टर की जनता से भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने की अपील,कहा-पर्याप्त है ईंधन, घबराएं नहीं…
- रतलाम: शराब दुकान पर ताला लगाने का मामला-जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर FIR के विरोध में शिवगढ़ थाने का घेराव, प्रकरण वापस लेने की मांग
- रतलाम: घोड़े पर सवार होकर जनसुनवाई में पहुंचा आवेदक, अनोखे अंदाज़ में उठाई गोचर भूमि पर अतिक्रमण की समस्या
- रतलाम:रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान-MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में दर्ज कराया अपना नाम
- रतलाम: स्टेशन रोड थाना अंतर्गत पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना,सूने घर से नकदी-ज्वेलरी ले गए बदमाश
