Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू

March 13, 2026

रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं

March 12, 2026

सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण

March 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
  • सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
  • भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
  • प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
  • रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
  • रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
  • रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Friday, March 13
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी ने नगरीय प्रशासन मंत्री से रतलाम नगर निगम के लिए मांगे 50 करोड़, शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों के लिए लिखा पत्र

By SamagraAugust 20, 2018 Uncategorized No Comments3 Mins Read

रतलाम, 20अगस्त(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी ने नगरीय  प्रशासन मंत्री श्रीमती मायासिहं को पत्र लिखकर रतलाम नगर निगम को 50 करोड़ रुपयें देने की माॅग की है।
नगरी प्रशासन मंत्री को लिखे पत्र में श्री कोठारी ने बताया कि रतलाम नगर में सिवरेज लाइन कार्य डालने से पूर्व की अवैध कालोनियों , नगर निगम द्वारा हेण्ड ओवर की गई कालोनीयों एवं नगर के प्रमुख सड़कों की स्थिती अत्यंत खराब हो गई है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है । श्री कोठारी ने उल्लेख किया कि शासन द्वारा वर्ष 2013 में लगभग 17 कालोनियों को वैध घोषित किया गया था जिनके विकास के लिए शासन द्वारा नगर निगम की सींचित निधी से 4 करोड़ रुपयें दिए गए थे । लेकिन 5 वर्ष के पश्चात भी  रतलाम नगर निगम में अवैध कालोनी से वैध घोषित हुई कालोनियों के विकास कार्यो के लिए कोई राशि उपलब्ध नहीं करायी गयी ।
शासन द्वारा इस वर्ष भी रतलाम की 37 अवैध कालोनियों को वैध घोषित किया गया था किन्तु बार बार यह बताया जा रहा है कि इन  कालोनी में होने वाले विकास कार्यो के लिए 20 करोड़ रुपयें राशि दी जा रही है किन्तु उक्त राशि आज तक निगम को प्राप्त नही हुई ।
पत्र में श्री कोठारी ने कहा कि रतलाम में सीवरेज लाइन डालने का कार्य को प्रारंभ हुए एक वर्ष से अधिक समय हो गया है।  नगर की सड़को के नविनीकरण पर रोक लगा रखी है एवं  यह बताया गया कि सिवरेज लाईन  का कार्य पूर्ण होने के बाद सड़कों का नविनीकरण के लिए राशि उपलब्ध करायी जावेगी। रतलाम नगर के अनेक क्षेत्र में सिवरेज लाइन डाले जाने का कार्य पूर्ण हो गया ,किन्तु बहुत समय गुजर जाने के पश्चात  भी सड़कों को नही बनाया गया क्योंकि रतलाम नगर निगम को राशि प्राप्त नही हुई ।
श्री कोठारी ने बताया कि रतलाम नगर की जो कालोनियाॅ आज भी अवैध की श्रेणी में है, जिन्हें वैध नही किया गया ।उन  अवैध कालोनीयों में सिवरेज लाइन डालने का कार्य  किया जा रहा था। वहाॅ पर तो सड़कों की मरम्मत कार्य भी नही हुआ । जिससे  क्षैत्र की जनता को बारिश से हुए किचड़ एवं गडडों होेेेने से चलना भी कठिन हो गया है। परंतु नगर निगम बजट के अभाव में कुछ भी नही कर नही पा रही है।उक्त कार्य के लिए नगर निगम को तत्काल कम से कम 20 करोड़ रुपयें की आवश्कता है  यह राशि भी उपलब्ध करायी जाए।
श्री कोठारी ने पत्र में कहा कि वर्षो पहले ऐसी कालोनीया जिन्हें गृह निर्माण मण्डल , हाउसिंग बोर्ड , नगर सुधार न्यास एवं प्रायवेट कोलोनाइजरो द्वारा काटी कालोनी को निगम  ने हस्तातंरीत कर ली थी  ऐसी कालोनियों में भी वर्षो से मूलभुत सुविधा के नाम मात्र के कार्य हुए ओर वह भी कुछ सीमित कालोनीयों में ही हुए। अधिकतर कालोनी में कोई कार्य नही हुआ । इन कालोनी में सिवरेज लाइन डलने से यहाॅ कि सड़क ध्वस्त हो गई ,साथ ही इन कालोनी में बनायी वर्षो पूर्व नाली भी जर्जर एंव टूट गयी ।इनमें पेयजल की व्यवस्था भी चरमरा गई। इन कालोनियों की मूलभुत सुविधा हेतु लगभग 10 करोड़ रुपयें की आवश्कता होगी ,  जिसे तत्काल उपलब्ध कराया जावें ।
शासन द्वारा जनप्रतिनिधीयों को विकास कार्यो के लिए काफी बड़ी राशि उपलब्ध करायी जाती है। परंतु यह देखा गया है कि सड़क, नाली एवं अन्य कार्यो के लिए नाममात्र की राशि खर्च की जाती है जिसके कारण भी रतलाम की जनता को मूलभुत सुविधाएॅ ठीक से नही मिल पा रही । नगर की सभी मूलभुत आवश्कताओं के लिए नगर निगम रतलाम को लगभग 50 करोंड़ की राशि प्रदान की जाए।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.