रतलाम 21 अगस्त (खबरबाबा. काम) ।आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिए विभिन्न गतिविधियों के सुचारु संचालन हेतु कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने 17 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।
जारी आदेश के अनुसार सीईओ जिला पंचायत श्री सोमेश मिश्रा को मेन पावर मैनेजमेंट के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट, कानून व्यवस्था तथा शिकायतों के निराकरण के लिए अपर कलेक्टर श्री जीतेंद्र सिंह चौहान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ट्रेनिंग मैनेजमेंट के लिए सहायक कलेक्टर श्री राहुल धोटे, एक्सपेंडिचर मैनेजमेंट के लिए जिला पंचायत के लेखा अधिकारी श्री रमेश मोर्य, ईवीएम तथा वीवीपैट मैनेजमेंट के लिए कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री जावेद शकील नियुक्त किए गए हैं।
मतदान मतगणना जोनल आदि के मानदेय हेतु जिला पेंशन अधिकारी श्री प्रदीप यावलकर, बैलेट पेपर डमी बैलेट स्ट्रांग रूम के लिए जिला कोषालय अधिकारी श्री जी एल गुवाटिया, प्रेक्षकों से संबंधित कार्य के लिए जिला आबकारी अधिकारी श्री यू एस जावा, मटेरियल मैनेजमेंट के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री कामिनी ठाकुर तथा सहायक आयुक्त जनजाति विभाग श्री जे.एस. डामोर मीडिया एवं पेड न्यूज़ संबंधी कार्यों के लिए जनसंपर्क अधिकारी श्री शकील अहमद खान, स्वीप प्लान के लिए सहायक कलेक्टर श्री राहुल धोटे, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुषमा भदौरिया,कम्युनिकेशन प्लान के लिए महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री रविंद्र मिश्रा,कंप्यूटराइजेशन के लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एनआईसी, ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के अलावा जिला परिवहन अधिकारी सुश्री रंजना कुशवाह,शिकायत नस्तियों के प्रचालन के लिए पीओडूडा श्री रविंद्र जैन एवं जिले के सभी एसडीएम ईवीएम यूआरएल ईमेल सॉफ्टवेयर मैनेजमेंट के लिए ई गवर्नेंस मैनेजर तथा जिला योजना अधिकारी श्री बी के पाटीदार एवं जिला स्तरीय कॉल सेंटर के लिए सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री लक्ष्मण सिंह डिंडोर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
