रतलाम,18अगस्त(खबरबाबा.काम)। रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग पर केदारेश्वर घाट के यहां अज्ञात बदमाशों ने एक ट्रक चालक को पथराव कर रोका ओर चालक से मोबाईल एवं नगदी लूट ले गए। सरवन थाना पुलिस लूटेरो को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है।
सरवन थाना पुलिस सूत्रो के मुताबिक आम्बापुरा थाने के गांव डेरी निवासी मुकेश पिता दिनेश डिण्डोर अपने क्लिनर विकास के साथ बांसवाड़ा क्षेत्र से पीथमपुर क्रमांक आरजे 03 जीए 2819 को लेकर जा रहा था ट्रक में डोलोमाईट पाउडर भरा हुआ था। ट्रक केदारेश्वर घाट पर पहुंचा ही था तभी झाडियों में छुपे बदमाश अचानक बाहर आए और ट्रक पर पथराव कर ट्रक रोक दिया और केबिन में घुसकर ट्रक चालक ओर क्लिनर के साथ मारपीट कर घायल कर दिया और उनके कब्जे से एक मोबाईल व कुछ नगदी लूट कर ले गए। जख्मी चालक अपने साथी के साथ सरवन थाने पहुंचा और आपबीति सुनाई।पुलिस ने ट्रक चालक मुकेश की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। सरवन थाना प्रभारी श्री गडरिया के अनुसार घटना 13 अगस्त की रात की है। आरोपियों को तलाश में पुलिस टीम भेजी गई है और उन्हे शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
Trending
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
