रतलाम,28सितम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले के आलोट में शुक्रवार को बंद किया गया। इस दौरान बाजार बंद रहे। यह बंद उस समय किया गया, जब क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और थावरचंद गहलोत मौजूद थे। एट्रोसिटी एक्ट को लेकर दोनों केंद्रीय मंत्रियों को काले झंडे भी दिखाने की कोशिश की गई। इस दौरान ताल और आलोट में धारा 144 का उल्लंघन करने पर 5 दर्जन के करीब लोगों पर 151 के तहत कार्रवाई की गई ।जिन्हें बाद में स्वयं की जमानत पर छोड़ दिया गया।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और थावरचंद गहलोत क्षेत्र में नए जवाहर नवोदय विद्यालय का शुभारंभ करने आए थे ।इस दौरान आलोट एट्रोसिटी एक्ट को लेकर बंद रहा। मंत्रियों को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया गया। एएसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आलोट और ताल से पुलिस ने लगभग 60 लोगों पर धारा 144 के उल्लंघन में धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई. बाद में स्वयं के मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया।

आलोट में केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम एवं बंद को देखते हुए प्रशासन और पुलिस सुबह से सतर्क था। क्षेत्र में सभी स्थानों पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं एसपी गौरव तिवारी गुरुवार शाम को ही आलोट पहुंच गए थे और पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए थे।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
