रतलाम,21सितम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर में खाद्य विभाग की टीम ने कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर शुक्रवार को दो स्थानों पर पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की जांच की। इस दौरान एक पेट्रोल पंप पर बड़ी अनियमितता पाई गई है। जिसके चलते अमले ने पंप पर नौ लाख रुपए कीमत के पेट्रोल व डीजल को जब्त कर लिया है। टीम ने जब स्टाक रजिस्टर व पंप के टैंक की मात्रा में बड़ी मात्रा में अंतर सामने आया, इसके चलते जिला आपूर्ति अधिकारी विवेक सक्सेना के निर्देश पर दल ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।
कलेक्टर के निर्देशों के बाद शुरू हुई जांच में पहली बार इतनी बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। इस पर पंप के स्टॉक में मौजूद सारा डीजल-पेट्रोल जब्त करने के आदेश जारी कर दिए। अधिकारियों के दल में जिला खाद्य एवं आपूर्ति, नापतौल विभाग व जिला खाद्य एवं औषधी विभाग से जुड़े अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने जब पेट्रोल-डीजल के टैंक में मौजूद मात्रा से स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया तो उसमें डीजल 1641 लीटर तो पेट्रोल 2751 लीटर कम मिला । पंपों से लिए गए नमूने जल्द ही विभाग जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला में भिजवाएगा। एक अन्य पंप की भी अधिकारियों ने जांच की।
Trending
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
