रतलाम, 28सितम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले के आलोट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कछालिया में शुक्रवार रात (अब से कुछ देर पहले) कंजरो ने जमकर आतंक मचाया ।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कंजर वसूली के लिए गांव में आए थे और विरोध करने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें छर्रे लगने से तीन से चार लोगो के घायल होने की सूचना है। पुलिस पुलिस बल मौके पर रवाना हुआ है ।आरोपियों की सर्चिंग जारी है।
एएसपी प्रदीप शर्मा ने मामले की जानकारी देते बताया कि प्रारंभिक रूप से जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार कुछ कंजर गांव में सोयाबीन की फसल की वसूली के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे ।कुछ लोगों ने वसूली का विरोध किया, जिसके बाद कंजरो ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में छर्रे लगने के कारण 3 से 4 लोगों के घायल होने की सूचना प्रारंभिक रूप से मिली है ।सूचना मिलने पर ताल और आलोट से पुलिस बल मौके के लिए रवाना हुआ। पुलिस गांव और आसपास बदमाशों की सर्चिंग कर रही है। घायलों को पुलिस उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा रही है ।
Trending
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
- रतलाम में दो घटनाएं: ठेला विवाद में चाकूबाजी,तीन आरोपी गिरफ्तार….नाला सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
- इंदौर में भीषण अग्निकांड: इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पूरा घर जलकर खाख, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत,4 घायल
- रतलाम: आंदोलन करने आ रहे करणी सैनिकों को प्रशासन ने फोरलेन पर रोका, मौके पर अभी भी मौजूद, प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा जारी
- रतलाम में संपन्न हुआ EPL – एलिट प्रीमियर लीग, छाजेड़ रॉयल्स बनी विजेता
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
