रतलाम,18सितम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई तीन सड़क घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई,वहीं एक युवक घायल हुआ हैं। जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
एंबुलेंस की टक्कर से वृद्ध महीला की मौत
मंगलवार सुबह जिला अस्पताल परिसर में तेज रफ्तार से आ रही एंबुलेंस चालक ने 80 वर्षीय एक महिला फातिमा निवासी शान्तिनगर को टक्कर मार के घायल कर दिया। घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। महिला अपने परिचित से मिलने के लिए जिला अस्पताल जा रही थी।तभी सर्जिकल वाड के सामने तेज रफ्तार से एंबुलेंस लाते हुए चालक ने उसे टक्कर मार दी । घटना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर एंबुलेंस जप्त कर ली।दोपहर पश्चात इसी मामले को लेकर समाज जनों ने पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की।

बस ने बाइक को टक्कर मारी एएसआई की मौत
जिले के कालूखेडा थाने पर पदस्थ एएसआई, एम,एल परिहार अपनी बाइक से मंदसौर की ओर जा रहे थे।तभी ढोढर के समीप मानन खेडा टोल बैरियर के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए, एएसआई को एंबुलेंस द्वारा जावरा अस्पताल लाया गया जहां पर इलाज के दौरान एएसआई एम .एल परिहार ने दम तोड़ दिया।
टायर फटने से 1 की मौत 1 घायल
सालाखेड़ी चौकी के समीप कृषि मंडी के पास मंगलवार शाम चारपहिया वाहन का अगला टायर फट गया जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो को घायल अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार संतोष 20 वर्ष निवासी गांधीनगर अपने दोस्त परीक्षित पिता मंगल निवासी ग्लोबल कॉलोनी और अंकित पिता रामचंद्र निवासी रेल नगर के साथ वाहन में सवार होकर गांधीनगर से सालाखेड़ी की ओर जा रहे थे। तभी अचानक अगला टायर फट गया और गाड़ी पलटी खा गई जिससे संतोष की मौत हो गई। वही परीक्षित घायल हुआ हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
Trending
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
