रतलाम,23सितम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर के विरियाखेड़ी स्थित सूने घर से चोर हजारों रुपए नगद व सोने के आभूषण सहित मोबाइल फोन चुराकर ले गए है। चोरी की यह घटना दो दिन पुरानी है, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।
चोरी की यह वारदत करीब डेढ़ घंटे के भीतर हुई है। घटना के दौरान रात 10 से 11:30 बजे तक घर पर ताला था। फरियादी अपने परिवार के साथ कुछ देर के लिए घर से बाहर गया था। वापस लौटा तो घर में चोरी हो चुकी थी।
चोरी विरियाखेड़ी निवासी अब्दुल के यहां हुई। इसकी शिकायत उसने थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस से की। पुलिस ने बताया कि घटना 21 सितंबर की रात की है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि 10 बजे वह बाहर गया था, रात करीब 11:30 पर वापस आया तो दरवाजे का ताला टूटा दिखा। अंदर जाने पर घर में रखे दो मोबाइल फोन, 38 हजार रुपए नकद व सोने के आभूषण नहीं दिखे। वह जब घर के आगे कमरे से पीछे कमरे में पहुंचा तो उसमें अलमारी भी खुली नजर आई थी, जिसमें रखी नकदी व आभूषण चोर ले गए थे।
Trending
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
- रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
- रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
- इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- पट्टे के लिए पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 5 हजार की पहली किश्त लेते पकड़ा
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
