रतलाम,18सितम्बर(खबरबाबा.काम)। मंगलवार दोपहर को यातायात पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई के दौरान दुर्व्यवहार की शिकायत को लेकर कुछ लोगों ने यातायात थाने पर हंगामा कर दिया ।इस दौरान थाने के बाहर जमकर नारेबाजी भी की गई। भाजपा नेताओं ने भी थाने पर पहुंचकर यातायात थाना प्रभारी के व्यवहार को लेकर आक्रोश जताया। सीएसपी ने आक्रोशित नेताओं से चर्चा कर मामले को शांत किया।
दो बत्ती स्थित यातायात थाने के बाहर विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि चालान की कार्रवाई के नाम पर यातायात पुलिस द्वारा आम जनता को परेशान किया जा रहा है और उनसे दुर्व्यवहार भी किया जा रहा है ।आक्रोशित लोगों ने थाने के बाहर जमकर नारेबाजी भी की और धरने पर बैठ गए। इसके बाद निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल ,भाजपा नेता श्रीमती अनीता कटारिया ,निर्मल कटारिया और राजेश कटारिया थाने पर पहुंचे। इधर हंगामे की सूचना मिलने पर सीएसपी विवेक सिंह चौहान भी थाने पर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने सीएसपी से चर्चा कर यातायात थाना प्रभारी के व्यवहार को लेकर आक्रोश जताया। भाजपा नेताओं का कहना था कि यातायात पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई के नाम पर जबरन परेशान किया जा रहा है, वहीं पुलिस का व्यवहार भी सही नहीं रहता है ।भाजपा नेताओं ने थाना प्रभारी द्वारा फोन नहीं उठाए जाने की भी शिकायत की। सीएसपी ने भाजपा नेताओं से चर्चा कर उन्हें यातायात पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

Trending
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
