रतलाम,19सितम्बर(खबरबाबा.काम)। रतलाम जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी दो भाईयों ने जेल प्रहरी पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों आरोपियों ने जेल प्रहरी का गला दबा कर जान से मारने की कोशिश की। जेल प्रहरी ने उन्हे दूसरे बैरिक में जाने से रोका था।स्टेशन रोड थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला का प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार जिला जेल के प्रहरी ओमकार गर्मे के साथ जेल में बंद कैदी सादीक एवं उसके भाई सागीर ने मारपीट की। स्टेशन रोड थाना पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी जेल के दूसरे बैरिक में जा रहे थे ।इस पर वहां मौजूद बंदी ने उन्हें रोका। नहीं मानने पर जेल प्रहरी ओमकार ने उन्हे रोका ।इस पर आरोपी भाईयों ने मिलकर जेल प्रहरी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की नियत से उसका गला दबा दिया। ओमकार की रिपोर्ट पर स्टेशन रोड पुलिस ने आरोपियों भाईयों के खिलाफ धारा 307 में प्राणघातक हमले सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
