रतलाम,10सितम्बर(खबरबाबा.काम)। पेट्रोल ,डीजल और रसोई गैस की मूल्य वृद्धि एवं महंगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने आज बंद का आह्वान किया है ।बंद के लिए सोमवार सुबह कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शहर में निकले ।इस दौरान पुलिस के रोकने पर पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच बहस भी हुई।
कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बंद को सफल कराने के लिए सोमवार सुबह से ही सड़कों पर निकल गए हैं ।नेताओं ने व्यापारियों से महंगाई के विरोध में दुकानें बंद करने की अपील की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय, राजीव रावत ,निमिष व्यास , वासीफ काजी,विजय सिंह चौहान,श्रीमती यास्मीन शेरानी, आशीष डेनियल सहित अन्य कांग्रेसी नेता सुबह से शहर में घूम कर लोगों से बंद के लिए अपील कर रहे हैं।
रैली के रूप में एक साथ निकलने पर पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रोका, जिस पर कांग्रेस नेताओं और सीएसपी के बीच बहस भी हुई। सीएसपी ने रैली और समुह के रूप में ना निकलने की चेतावनी दी।





Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
