भोपाल,15सितम्बर(खबरबाबा.काम)। विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रदेश सरकार अब जनता को लुभाने के लिए एक और बड़ा फैसला करने जा रही है| चुनाव से पहले सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अब पात्र परिवारों को एक किलो दाल सस्ती दर पर मुहैया कराएगी। अभी यह योजना मप्र के श्योपुर जिले के कराहल में चल रही है। जिसे जल्द ही पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इसका फायदा 1 करोड़ से ज्यादा हितग्राहियों को मिलेगा।
जानकारी के अनुसार केंद्र की इस पहल का राज्य सरकार ने भी लाभ लेने की तैयारी कर ली है, इस प्रस्ताव को कैबिनेट में रखा जाएगा, मंजूरी के बाद चुनाव से पहले इसे लागू कर दिया जाएगा। यह दाल केंद्र सरकार मंडी में चल रहे अरहर, चना, मूंग, मसूर और उड़द के औसत भाव पर देगी। साथ ही प्रति किलोग्राम 15 रुपए का अनुदान भी उपभोक्ताओं को दिया जा सकता है । सूत्र के मुताबिक 25 से 30 रुपए किलोग्राम में दाल दी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार के पास लगभग 45 लाख मीट्रिक टन चना, अरहर, मसूर, मूंग और उड़द का भंडारण है। इसकी खपत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से करने की योजना तैयार की गई है। सभी राज्यों से इसके लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। मध्यप्रदेश ने तय किया है कि वो पीडीएस में एक करोड़ से ज्यादा परिवारों को एक किलोग्राम दाल देगी। इसके भाव बाजार मूल्य से कम होगें।
Trending
- इंदौर लोकायुक्त की एक और बड़ी कार्रवाई: पेंशन बिल पास कराने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेने पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पति को रिश्वत लेने भेजा था,रंगे हाथों पकड़ा
- रतलाम: पिपलौदा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल पर रात में चाकू से हमला, बाल-बाल बचे, पुलिस कर रही मामले की जांच
- रतलाम: माणकचौक थाने में सराफा व्यापारी की शिकायत पर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का केस दर्ज… साथियों ने दी हिम्मत तो कराई FIR
- रतलाम: नाबालिग छात्रा का शव घर से कुछ दूरी पर मिला, बहन के साथ शादी में गई थी…हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- रतलाम: ट्रक से पानी के छींटे पड़ने पर बाइक सवारों ने कर दी ट्रक ड्राइवर की हत्या….महू-नीमच हाईवे पर मामूली बात ने लिया गंभीर रूप, 8 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज
- रतलाम: जिला अस्पताल में फर्जी अंकसूची लगाकर लेब असिस्टेंट की नौकरी पाने वाले को 7 वर्ष की सजा
- रतलाम में दो घटनाएं: ठेला विवाद में चाकूबाजी,तीन आरोपी गिरफ्तार….नाला सफाई के दौरान निगम कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार की रिश्वत लेते BRC रंगे हाथों गिरफ्तार, सब इंजीनियर भी आरोपी…लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के निर्देशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन
