रतलाम 19 सितम्बर(खबरबाबा.काम)। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 के तहत अभ्यर्थियों के खर्चों पर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए विभिन्न टीमें गठित की गई हैं, ये टीमें अपने विषय के अनुसार मैदानी क्षेत्रो में खर्च पर नजर रखते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने इस सम्बन्ध में आज आयोजित एक बैठक में उपस्थित बैंकर्स को निर्देशित किया कि वे निर्वाचन अवधि के दौरान बैंक खातों से होने वाले ट्रांजेक्शन की जानकारी निर्वाचन कार्यालय को देंगे। सूचनाएं समय सीमा मे उपलब्ध कराई जाएगी। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, सहायक आयुक्त आयकर गिरीश जाधेदकर, अपर कलेक्टर जितेन्द्रसिंह चौहान, जिले के पेट्रोल पम्प संचालक, वाणिज्य कर विभाग के अधिकारीगण, आयकर विभाग के अधिकारी तथा बैंकर्स उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बैंकर्स को निर्देशित किया कि वे आदर्श आचरण संहिता के लागू होने की प्रतीक्षा नहीं करें, बल्कि अभी से बैंक ट्रांजेक्शन पर निगरानी शुरू कर दें। यहां तक की बैंकर्स को विगत अगस्त माह के ट्रांजेक्शन की जानकारी भी निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी। इसमें यह देखा जाएगा कि अभ्यर्थियों तथा उनके निकटतम रिश्तेदारों द्वारा किस प्रकार बैंक ट्रांजेक्शन किए जा रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा ट्रांजेक्शन की निर्धारित सीमा में बैंक कार्रवाईयों पर नजर रखी जाएगी।
बैठक में उपस्थित पेट्रोल पम्प संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने पम्पों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने निर्देशित किया कि सीसी टीवी फुटेज में पम्प पर आने वाली गाडियों के नम्बर स्पष्ट रुप से दिखाई देने चाहिए। पेट्रोल पम्प संचालक आयोग द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार अपने यहां पर्याप्त मात्रा में डीजल, पेट्रोल का स्टाक सुनिश्चित करें। बैठक में चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियों के खर्च पर निगरानी के लिए गठित की गई स्थेतिक निगरानी दल, फ्लाईंग स्क्वाड,जिला नियंत्रण कक्ष, काल सेन्टर, वीडियो मानिटरिंग दल इत्यादि की जानकारी दी गई। इन दलों के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बैंकर्स को निर्देशित किया कि वे समय सीमा में सूचनाएं उपलब्ध कराएंगे जिससे किसी भी गैरकानूनी गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
Trending
- रतलाम: पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में आग, कम्प्यूटर-एसी और दस्तावेज जले, लॉकर सुरक्षित…फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, 1 घंटे में पाया काबू
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू गैस उपभोक्ता करा सकेंगे ऑनलाईन गैस बुकिंग, तकनीकी कारणों से आई थी परेशानी… जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं
- सेवा और संकल्प: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बच्चों के बीच मनाया मिलन समारोह, किया पौधारोपण
- भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र 2026–27 के लिए रतलाम में पहली बार एग्रीकल्चर सब्जेक्ट विशेष रूप से सम्मिलित…16 मार्च को ओपन हाउस,आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
- प्रशासन का दावा-रतलाम में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी नहीं, 25 दिन बाद होगी नई बुकिंग,कलेक्टर ने ली गैस वितरकों की बैठक, व्यवसायिक सिलेंडर को लेकर निर्देश, कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम स्थापित,हेल्पलाइन नंबर भी जारी… विवाह समारोह के लिए स्पष्ट गाइडलाइन नहीं होने से आयोजक परेशान
- रतलाम: कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा- घरेलू उपभोक्ताओं को सुचारू रसोई गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता, वितरण व्यवस्था पर नजर, गड़बड़ी करने पर होगी FIR
- रतलाम: जन्मदिन की पार्टी में हर्ष फायर, पड़ोसी के पैर में लगी गोली, निजी एंजेसी का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
- रतलाम में ग्राम पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप, नामांतरण और नक्शा पास कराने के लिए मांगे थे 5 हजार, 4500 रुपए लेते घर पर पकड़ा
